Jaisalmer: जैसलमेर में चलती बस में लगी भीषण आग, 20 यात्री जिंदा जले, DNA सैंपल से होगी शवों की पहचान
खबर सार :-
Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में वार म्यूजियम के पास एक बस में लगी आग ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबर विस्तार : -
Jaisalmer Bus Fire Accident: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर आर्मी स्टेशन के पास चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। जबकि कई यात्री गंभीर रुप से झुलस गए। हालांकि कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर भागने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का गेट लॉक हो गया था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। बस में कुल 57 यात्री सवार थे।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसलमेर के कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने स्थिति का जायजा लेने और राहत कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल का दौरा किया। जैसलमेर प्रशासन और पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
Jaisalmer Bus Fire: बस में कैसे लगी आग
मिली जानकारी के मुताबिक बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी, तभी एसी में अचानक आग लग गई और पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को बिहार का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है और राहत एवं बचाव स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
इस हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। साथ ही बुधवार को बिहार का अपना प्रस्तावित दौरा भी रद्द कर दिया है और राहत एवं बचाव स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। सीएम इस दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं।
DNA सैंपल से होगी शवों की पहचान
बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के लिए बुधवार सुबह जैसलमेर से 10 परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने जोधपुर भेजे गए। सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र पालीवाल के अनुसार, मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक लगभग 10 परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने एकत्र किए गए और जोधपुर भेजे गए।
PM Modi ने जताया दुख मुआवजे का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस दुर्घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "जैसलमेर में हुए हादसे में जान-माल के नुकसान से मैं दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07
-
धनतेरस पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में हुआ 1,000 करोड़ का कारोबार
2026-11-07
-
धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, ओडीओपी को उपहार स्वरूप चुनें
2026-11-07
-
जीजीआईसी विकास नगर में छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
2026-11-06
-
दिवाली से पहले पटाखा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
2026-11-06
-
UP में त्योहारों पर अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
2026-11-06
-
काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के खुले कपाट, दर्शन को उमड़े भक्त
2026-11-06
-
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट
2026-11-06
-
मध्य प्रदेश में बढ़ रहा ठंड का असर, 1.5 डिग्री तक घटा तापमान
2026-11-06