मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पार कर रही एक स्कूल वैन को तेज रफ्तार ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन छात्रों समेत एक साइकिल सवार की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Murshidabad Train Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक भीषण रेल हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक स्कूल वैन रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में तीन छात्रों समेत एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए।
मुर्शिदाबाद में रेलवे ट्रैक पर हादसा, तीन छात्रों समेत एक अन्य की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार की सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कि स्कूल वैन ट्रैक पार कर रही थी, तभी सामने से आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। घटना गोविंदपुर रेलवे गेट पर हुई, जिसमें तीन बच्चों समेत एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा हावड़ा जा रही नवद्वीप धाम एक्सप्रेस के गुजरने के कुछ ही समय बाद हुआ। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब नवद्वीप धाम एक्सप्रेस रेलवे फाटक से गुजर रही थी, तब रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। ट्रेन के पास होने के बाद फाटक खोल दिया गया, जबकि उसी ट्रैक पर एक और यात्री ट्रेन आने वाली थी। इस बीच बच्चों को लेकर स्कूल वैन के चालक ने फाटक खुला देखकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की।
हादसे में एक साइकिल सवार की भी मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबकि उसी समय एक साइकिल सवार भी ट्रैक पार कर रहा था, अचानक सामने से आ रही निमतीता-कटवा लोकल ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार बच्चों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद वैन ट्रैक के किनारे जा गिरी, जिससे उसमें सवार बच्चे वैन के अंदर फंस गए। गोविंदपुर गांव के तीन स्कूली छात्रों और 50 वर्षीय साइकिल सवार जमशेद शेख की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने गेटमैन पर लगाए लापरवाही के आरोप
वैन में फंसे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसके कुछ समय बाद ही बहरामपुर थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है, जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन पर इस हादसे में हुई लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे की सिग्नल व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14
-
लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन का ऐलान
2026-10-14
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14