सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, जिला अदालत के फैसले पर ऐक्शन
खबर सार :-
सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद को आज ढहा दिया गया है। जिला कोर्ट ने इसे अवैध घोषित किया था। ध्वस्तीकरण में कई जेसीबी लगाई गई थी। किसी प्रकार के व्यवधान से निपटने के लिए पुलिस के जवान भी तैनात रहे। सपा नेता इकरा हसन और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद इसका विरोध कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
सहारनपुर: सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद पर प्रशासन ने आज ध्वस्तीकरण कार्रवाई कर इसे ढहा दिया है। जिला अदालत के उस फैसले के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें सरकारी जमीन पर बनी इस इमारत को अवैध घोषित किया गया था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने छह बुलडोजर का इस्तेमाल कर अदालत के बेदखली के आदेश को सही ठहराए जाने के बाद ध्वस्तीकरण के निर्णय पर कार्रवाई बढ़ाई है। उधर, कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई को कुछ राजनीतिक गलत ठहरा रहे हैं।
कोर्ट के अंदर बनी मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट का इमारत के संबंध में एक फैसला था। इसके खिलाफ मस्जिद कमेटी ने पहली अपील दायर की थी। उनकी अपील खारिज कर दी गई और सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखा गया है।
यह भी पढ़ें : वृंदावन से तीन लाख में बनवाई देवकीनंदन की पोशाक, प्रयागराज इस्कॉन मंदिर में होगी भव्य जन्माष्टमी
मस्जिद कमेटी की अपील हुई थी खारिज
दरअसल, जिला कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर एक निर्माण पाया गया था। इसे अवैध निर्माण बताया गया था। यह जमीन सरकारी है। लिहाजा, इस इमारत को सरकारी न होने पर फैसला सही ठहराए जाने का विवाद था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक आदेश में इसे अवैध बताया था। इसी आदेश के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने अपील दायर की थी। उनकी इस अपील को खारिज कर दिया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट के उसी अवैधवाले आदेश को बरकरार रखा गया था।
इसी आदेश के तहत अवैध निर्माण बताकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी अभिषेक सिंह की मानें तो प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण से पहले की लीगल रिस्पॉन्सिबिलिटी पूरी की गई हैं। कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत ही कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसलिए पीएसी और आरएएफ की मौजूदगी बनी रहेगी। दूसरी ओर राजनीतिक हंगामा किया जाने लगा है।
इकरा हसन को किया गया नजरबंद
कोर्ट के अंदर अवैध इमारत पर कार्रवाई को कैराना की सांसद इकरा हसन इस कार्रवाई को गलत ठहरा रही हैं। उन्होंने ध्वस्तीकरण स्थल तक जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको नजरबंद कर दिया था। सांसद इकरा हसन कलेक्ट्रेट मस्जिद के मुद्दे पर सहारनपुर जाने के लिए सफल नहीं हो सकी हैं। उनकी मां और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने भी इस कार्रवाई को निंदनीय कहा है। उनका कहना है कि उनका परिवार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। वह इस कार्रवाई के खिलाफ हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को भी अवैध मस्जिद पर कार्रवाई पसंद नहीं आ रही है। मसूद ने कहा, “देखिए, बात सिर्फ मस्जिद की नहीं है, देश के कानून और संविधान का उल्लंघन हो रहा है।
इमरान ने जमीन मालिक का नाम पूछा
इमरान ने जमीन के मालिक पर बहस करनी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि खसरा रिकॉर्ड के आधार पर दावा किया गया था कि यह सरकारी कलेक्ट्रेट की जमीन है। लेकिन कलेक्ट्रेट की जमीन आज भी वहीद खान और याकूब खान के नाम पर दर्ज है। उनकी जमींदारी के भीतर मस्जिद बनाई गई थी। इमरान मसूद के अनुसार, मस्जिद वक्फ बोर्ड के साथ पंजीकृत है। मसूद का इशारा सरकार की ओर था कि आपने वक्फ बोर्ड को पार्टी नहीं बनाया। वहां लगातार नमाज अदा की जाती रही है। बहरहाल, अब यह मामला काफी आगे निकल चुका है। सरकार ने अपनी कार्रवाई के तहत अवैध बताई गई इमारत पर बुलडोजर ऐक्शन कर दिया है। कोर्ट ने इसे अवैध बताया था।
यह भी पढ़ें : जानापाव में भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी पुलिस ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के पुनर्वास के लिए उठाया कदम
2026-10-19
-
लखनऊ अपहरण और फिरौती मामला: 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
2026-10-19
-
मध्य प्रदेश : पिता ने दो बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, ट्रेन के सामने कूदकर खुद दी जान
2026-10-19
-
मुंबईः टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, सीएम फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
2026-10-18
-
लखनऊ: ई-रिक्शा चालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड बरामद
2026-10-18
-
कानून से इंसाफ मांग रहे JAYS प्रदर्शनकारी, युवती ने पुलिस पर जड़ दिया थप्पड़
2026-10-18
-
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार और एक बाल अपचारी हिरासत में
2026-10-18
-
Balrampur: पूजा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, three dead
2026-10-18
-
Gwalior में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, मंदिर जा रहे 14 श्रद्धालुओं को कुचला, 29 injured
2026-10-18
-
लखनऊ के रहीमाबाद में तेजाब हमला: आरोपी गिरफ्तार
2026-10-17
-
उत्तर प्रदेश में नशा तस्करों पर शिकंजा, साल 2026 में बड़ी कार्रवाई
2026-10-17
-
उत्तर प्रदेश पुलिस ने नशामुक्त भारत के लिए शुरू की अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली
2026-10-17
-
लखनऊ पुलिस ने मेटा अलर्ट पर मात्र 10 मिनट में बचाई युवक की जान
2026-10-16
-
UP Jail DG P.C. Meena : यूपी जेलों में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
2026-10-16
-
शिमला में महिलाओं से लूटे गए जेवर बरामद, जम्मू के एक घर से मिले गहने
2026-10-16