दुराचार के मामले में शकील नूरानी गिरफ्तार, 33 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था
खबर सार :-
मुंबई। वर्ष 2016 में मालवानी पुलिस के पास एक यौन उत्पीड़न का मामला आया था। यह मामला फिल्म निर्देशक 73 वर्षीय शकील नूरानी के खिलाफ था। इसमें 33 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायत की थी। इस मामले में शकील नूरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : 33 साल की शिकायतकर्ता ने 73 वर्षीय शकील नूरानी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसमें निर्देशक शकील नूरानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सतारा फार्म हाउस से उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अब वह 12 अगस्त तक पुलिस की कस्टडी में रहेंगे। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि बड़े दिलवाला और जोरू का गुलाम के निर्देशक नूरानी ने उनसे एक आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात की थी। इसी सिलसिले में उसे काम के लिए संपर्क करने को कहा था।
यह भी पढ़ें : The Paradise का धांसू टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'KGF' और 'पुष्पा' को भी छोड़ा पीछे
नूरानी ने सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दिया
यह मामला मुंबई पुलिस के पास था। अभिनेत्री की पहली मुलाकात नूरानी से 2016 में लोखंडवाला में हुआ था। वहां पर एक पुरस्कार समारोह का आयोजन चल रहा था। फिल्म में काम करने के लिए दोनों में बातचीत होने लगी और शिकायत के अनुसार नूरानी ने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दिया था। नूरानी ने उसे स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए मालवानी स्थित आवास पर बुलाया था। बाद में उसके वहां पहुंचने पर सॉफ्ट ड्रिंक पीते ही बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो नूरानी ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो दिखाया और धमकी दी।
12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में
अगर उन्होंने इस बात की जानकारी किसी को दिया या पुलिस से संपर्क किया तो इसे प्रसारित कर देंगे। यह ब्लैकमेलिंग का सिलसिला चलता रहा। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि नूरानी ने कथित वीडियो का इस्तेमाल करके उसे धमकाया और कई बार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसे कई बार गर्भनिरोधक गोलियां भी दीं। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की नूरानी सतारा जिले के मेधा इलाके में एक फार्म हाउस में हैं। दरअसल नूरानी को 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। नूरानी ने बड़े दिलवाले 1999 में और जोरू का गुलाम 2000 जैसी फिल्मों का लेखन निर्माण और निर्देशन किया है। पुलिस की एक टीम ने नूरानी की तलाश की है और मेधा पुलिस स्टेशन ले गई। गिरफ्तार करने के बाद शकील नूरानी को मालवानी पुलिस ने शनिवार को बोरी वाली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया था। आज रविवार होने के कारण आगे की प्रक्रिया नहीं हो पाई। इसलिए नूरानी को कोर्ट ने 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
फिल्मी दुनिया में यौन उत्पीड़न के चर्चिम मामले
फिल्मी दुनिया में यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म और अश्लील सामग्री के निर्माण जैसे मामलों में अब तक कई गिरफ्तारियां हुई हैं। यह मामले देश भर में सुर्खियां में रहे हैं।
शकील नूरानी - अगस्त 2026 - हिंदी फिल्मों के निर्देशक शकील नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री द्वारा लगाए गए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया है।
रोहित चंदेल - जुलाई 2026- टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न, पीछा करने और मारपीट के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
राज कुंद्रा - जुलाई 2021 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें मोबाइल ऐप्स के जरिए प्रसारित करने के मुख्य आरोप में गिरफ्तार किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आजमगढ़ में खौफनाक वारदात, पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर
2026-09-23
-
आजमगढ़ में पूजा के दौरान चलीं गोलियां, 2 पंडितों समेत महिला की मौत
2026-09-23
-
लखनऊ पुलिस की 'प्रमाण' पहल: सड़क सुरक्षा और डेटा विश्लेषण
2026-09-22
-
झांसी में लंबित अपराध मामलों पर आईजी की सख्ती, दिए निर्देश
2026-09-22
-
Jamui Viral Video Case: जमुई में पुलिस का एक्शन, दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर
2026-09-22
-
जमुई में नाबालिग छात्रा से सड़क पर उत्पीड़न, तीन आरोपी गिरफ्तार
2026-09-21
-
वाराणसी में यूपी एटीएस मुठभेड़: 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर
2026-09-20
-
दिल्ली नाबालिग दुष्कर्म और हत्या मामला: प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
2026-09-19
-
जन्मदिन पार्टी विवाद: केक लगाने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
2026-09-18
-
प्रयागराज में पवन कुमार यादव हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
2026-09-16
-
UP Jail RISE Program: कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए नई पहल
2026-09-15
-
मध्य प्रदेश के चार जिलों में मिले 70 संदिग्ध पासपोर्ट, एयरपोर्ट और बंदरगाह पर अलर्ट
2026-09-14
-
सागर: शराब से हुई मौत मामले में पांच मकानों पर चला बुलडोजर, फरार आरोपी पर इनाम घोषित
2026-09-10
-
चतरा में पुलिस बल पर पथराव, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
2026-09-09
-
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, जिला कोर्ट के फैसले पर कार्रवाई
2026-09-05