एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ तेजप्रताप यादव ने शेयर किया खास वीडियो, चर्चाओं का बाजार गर्म
खबर सार :-
तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो के सामने आने के बाद, कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह मुलाकात किसी शूट या इवेंट के दौरान हुई होगी, जबकि कुछ लोग....
खबर विस्तार : -
Tej Pratap Yadav Mallika Sherawat Viral Video: बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों मनोरंजन जगत में अपनी मौजूदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' से ध्यान खींचने के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर करके फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। इस वीडियो में तेज प्रताप बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देखकर इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
तेज प्रताप यादव ने शेयर किया वीडियो
तेज प्रताप यादव ने यह वीडियो अपनी ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) टाइमलाइन पर शेयर किया। वीडियो में वह एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं और दोनों बातचीत करते हुए लग रहे हैं। तेज प्रताप मल्लिका शेरावत को अपने मोबाइल फोन पर कुछ दिखाते हुए दिख रहे हैं; वह दिलचस्पी के साथ स्क्रीन को देख रही हैं और बीच-बीच में उनसे बात भी कर रही हैं।
इसे और खास बनाने के लिए, बैकग्राउंड में फिल्म 'धुरंधर' का रोमांटिक गाना 'गहरा हुआ' बज रहा है। गाने के साथ बना यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींच रहा है। हालांकि तेज प्रताप यादव ने यह नहीं बताया कि यह मुलाकात कब या किस मौके पर हुई, लेकिन उन्होंने कैप्शन में एक दिलचस्प हिंट देते हुए लिखा, "कुछ रोमांचक जल्द ही आ रहा है।"
Something exciting coming soon???? pic.twitter.com/3UmwkzuzPn
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 5, 2026
वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
वीडियो के सामने आने के बाद, कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह मुलाकात किसी शूट या इवेंट के दौरान हुई होगी, जबकि कुछ लोग इसे शो 'भोजपुरी बवाल' से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल तेज प्रताप यादव रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में हिस्सा ले चुके हैं। एक एपिसोड में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि पहले भोजपुरी फिल्मों में अच्छी और पारिवारिक कहानियां होती थीं, लेकिन अब वे काफी अश्लील हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि अगर मौका मिले तो वह भोजपुरी सिनेमा को उसकी पुरानी पहचान वापस दिलाना चाहेंगे। शो में तेज प्रताप यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं, जिनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं।
मल्लिका शेरावत वर्कफंट
गौरतलब है कि मल्लिका शेरावत अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ हॉलीवुड और चीनी फिल्मों में भी काम किया है। मल्लिका शेरावत हाल ही में कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (2024) में नजर आईं थीं। इसके अलावा, वह वेब सीरीज 'नकाब' (2021) और कई OTT प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय हैं। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ, वह अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।
ये भी पढ़ेंः- क्रिप्टिक पोस्ट के बाद बादशाह-ईशा के रिश्ते पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर तेज हुई अटकलें
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31
-
प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई
2026-10-30
-
करवा चौथ पर प्रियंका ने हाथों पर रचाई निक के नाम की मेहंदी
2026-10-29
-
मुंबई में सनबर्न फेस्टिवल 2026 में परफाॅर्म करेंगे ह्यूगेल और DJ मोचाक
2026-10-28
-
जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-28
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपियों पर मकोका के तहत की कार्रवाई
2026-10-27