Akshara Singh Bollywood: अक्षरा सिंह का बॉलीवुड में जलवा, अक्षय कुमार संग हिट गाने के बाद बढ़ी भोजपुरी स्टार्स की डिमांड, पैन इंडिया पहचान की ओर कदम
खबर सार :-
आज की समय में चाहे बॉलीवुड का बैनर हो या साउथ का कोई हाई-बजट एक्शन ड्रामा फिल्म, हर जगह भोजपुरी स्टार्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसमें अक्षरा सिंह का नाम काफी सुर्खियों में है।
खबर विस्तार : -
Akshara Singh Bollywood: बॉलीवुड के पर्दे पर अब भोजपुरी सिनेमा धीरे-धीरे अपना जलवा बिखेर रही है। यही कारण है कि आज के समय में पावरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रवि किशन और अक्षरा सिंह जैसे कई भोजपुरी एक्टर पैन-इंडिया लेवल पर दर्शकों और मेकर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
Akshara Singh Bollywood: अक्षय के साथ काम करना अक्षरा के करियर का सबसे टर्निंग प्वाइंट
भोजपुरी स्टार्स अब यूपी-बिहार से मायानगरी मुंबई से लेकर साउथ की फिल्मों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से हिंदी सिनेमा में एक धमाकेदार शुरुआत की है। एक्ट्रेस ने इसे अपने करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया है। इसके बाद उन्हें एक और बड़ी फिल्म मिल चुकी है। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के फेमस गाने 'घिस-घिस' में अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह का देसी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। यह गाना सोशल मीडिया से लेकर चार्टबस्टर लिस्ट तक काफी हिट साबित हुई है।
Akshara Singh Bollywood: बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी उपलब्धि- ट्रेड एनालिस्ट्स
अक्षरा सिंह की यह उपलब्धि दिखाती है कि अब बड़ी फिल्मों में भोजपुरी कलाकारों और उनके गानों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इससे न सिर्फ भोजपुरी सितारों को नई पहचान मिल रही है, बल्कि फिल्मों की पहुंच और कमाई पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के बीच अब तक की यह सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पहले भोजपुरी गानों और कलाकारों को एक दायरे में सीमित माना जाता था, लेकिन अक्षय और अक्षरा के कोलैब ने इन दूरियों को पूरी तरह से मिटा दिया है।
Akshara Singh Bollywood: 'वेलकम टू द जंगल' के बाद ईथा में नजर आएंगी अक्षरा
बात करें अक्षरा सिंह की तो उन्हें एक और बड़ी फिल्म हाथ लगी है। इस फिल्म की टीजर रीलिज हो चुका है। इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का नाम ईथा है, जिसकी लीड रोल में श्रद्धा कपूर हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं। बात करें बॉलीवुड में भोजपुरी मिक्स गाने की तो बॉक्स ऑफिस पर करीब 800 करोड़ कमाने वाले स्त्री-2 में भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का आई नाई गाना काफी हिट हुआ था। इस गाने ने हॉरर कॉमेडी फिल्म में देसी गाने का जबरदस्त तड़का लगाया था।
ये भी पढ़ें: Sunil Pal Taunt Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट की वापसी पर सुनील पाल का तंज, समय रैना से फिर छिड़ी जुबानी जंग
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22