Sunil Pal Taunt Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट की वापसी पर सुनील पाल का तंज, समय रैना से फिर छिड़ी जुबानी जंग
खबर सार :-
समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट ने अपनी वापसी कर ली है, लेकिन इस बीच उसे सुनील पाल ने तंज कसा है। बता दें कि इसके पहले भी उन्होंने शो पर निशाना साधा था।
खबर विस्तार : -
Sunil Pal Taunt Samay Raina: समय रैना का विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट की वापसी हो गई है। बता दें कि दर्शकों को इसका काफी लंबे समय से इंतजार था। शो के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन कॉमेडियन सुनील पाल ने शो को लेकर तंज कसा है। उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक बार फिर से समय के टूथब्रश वाले जोक का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके पहले कई बार दोनों की तीखी बहस हो चुकी है। अब एक बार फिर से सुनील ने समय पर निशाना साधा है।
Sunil Pal Taunt Samay Raina: समय रैना पर तंज कसते नजर आए कॉमेडियन सुनील पाल
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट के साथ वापसी कर चुका हैं। इस शो का दूसरा सीजन शुरु हो चुका है। एक ओर जहां दर्शकों में इसकी खुशी हैं वहीं दूसरी ओर कॉमेडियन सुनील पाल ने इस पर तंज कसा है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जय वर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। जय वर्मा इस वीडियो में समय रैना की मिमिक्री करते नजर आ रहे है। इसके बाद वो अपना कैमरा सुनील पाल की ओर घुमाते हैं, जिसके बाद सुनील, जय की तरफ देखकर समय के लिए कुछ कहते नजर आ रहे हैं। सुनील पाल ने कहा, मैं ब्रश नहीं करता हूं तूने ऐसा बोला था ना? लेकिन समय रैना, तू तो ब्रश करता है। तेरे मुंह से इतनी गंदगी क्यों निकलती है भाई? ब्रश करता है तू। मगर मैं तुझे माफ करता हूं समय रैना क्योंकि तेरा शो रात में आता है, और तेरे नाम का मतलब ही रात है। समय और रैना, समय यानी वक्त और रैना यानी रात।
Sunil Pal Taunt Samay Raina: वीडियो देख यूजर्स ने किया ट्रोल
सुनील पाल के इस जोक पर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि शायद यह इकलौते कॉमेडियन होगें, जिन्हें अपने जोक्स का मतलब खुद समझना पड़ता होगा। फिलहाल दर्शकों को समय के रिप्लाई का इंतजार है। इसी साल मई के महीने में समय रैना और सुनील पाल कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो पर नजर आए थे। कई बार दोनों की आपसी बहस के बाद दर्शकों को दोनों के कोलैब की आशंका नही थी, लेकिन इसे देख दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Sunil Pal Taunt Samay Raina: मेरे खिलाफ शो पर साजिश रची गई- सुनील पाल
शो के दौरान समय ने सुनील पाल को खूब रोस्ट किया। उन्होंने कॉमेडियन के दांतो का मजाक उड़ाया और कहा कि वो ब्रश नहीं करते हैं। सुनील ने भी जवाब दिया, वो समय को रोस्ट करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनके जोक्स पर लोगों ने फीका रिएक्ट किया। हालांकि उन्होंने बाद में इस पूरी घटना पर कई सारे इंटरव्यू दिए। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ शो पर साजिश रची गई थी।
ये भी पढ़ें: Avinash Agarwal Indian Donald Trump: इंडियन डोनाल्ड ट्रंप ने मचाई धूम! अविनाश अग्रवाल की मिमिक्री ने जीता सबका दिल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी, लगे ये गंभीर आरोप
2026-06-23
-
2026-06-22
-
2026-06-22
-
आज भी महसूस होती है पिता की कमी.... फादर्स डे पर इमोशनल हुए रजत बेदी
2026-06-21
-
2026-06-21
-
2026-06-21
-
2026-06-20
-
Cocktail 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' की जबरदस्त ओपनिंग, डबल डिजिट से खुला खाता
2026-06-20
-
2026-06-19
-
2026-06-19
-
Pushpa 2 Stampede Case: 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने किया तलब, 22 जून को होगी पेशी
2026-06-19
-
2026-06-19
-
2026-06-19
-
2026-06-18
-
2026-06-18