कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, बच्चों को धमकाने का वीडियो वायरल
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लुकिया की एक महिला प्रिंसिपल बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हे चाकू और चापड़ से धमकाते हुए नजर आ रही है। इसका वीडियो सामने आने के बाद छात्रों के परिजन सहम गए हैं।
खबर विस्तार : -
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां कड़ा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय लुकिया की एक प्रधानाध्यापिका स्कूल में बच्चों को कापी-किताब और पेन से पढ़ाने के बजाय उन्हें चाकू और चापड़ से धमकाते हुए नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर छात्रों के अभिभावक सहम गए हैं। वहीं क्लास में बच्चों के सामने एक प्रिंसिपल द्वारा इस तरह की हरकत देख बच्चों में डर का माहौल बन गया है। इस घटना के बाद कई बच्चों ने स्कूल जाने से साफ मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है और शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
हाथ में चाकू-चापड़ लिए क्लास में बच्चों को धमका रही थी प्रिंसिपल
कौशांबी में 16 जुलाई गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लुकिया की एक महिला प्रिंसिपल हाथ में चाकू-चापड़ लिए स्कूल में पहुंच गई। बच्चों के सामने धारदार हथियार लहराते हुए उन्हें धमकाने लगी। उसने कहा, मैं खुद को असुरक्षित महसूस करती हूं। अगर कोई मुझे गाली देगा तो मैं सिर्फ मारूंगी नहीं, काट डालूंगी। अब मैं 13 साल से सब झेल रही हूं। इस दौरान एक बच्चे के पिता ने उसका वीडियो बना लिया और जब उससे ऐसा करने का विरोध किया गया तो वह गुस्सा हो गई। वीडियो बनाने वाले शख्स का दावा है कि महिला प्रिंसिपल लगातार पांच दिनों से यही कर रही थी, जिस कारण कई बच्चों ने स्कूल आना ही बंद कर दिया। लुकिया गांव के रहने वाले बच्चे के पिता ने जानकारी दी कि गुरुवार को उनका बेटा जब स्कूल से लौटा तो काफी डरा हुआ था।
छात्र ने रोते हुए बताई सारी घटना
बच्चे ने कहा कि कल वो स्कूल नहीं जाएगा, मैडम चाकू लेकर आती हैं और डराती हैं। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन शुक्रवार को जब उनका बेटा स्कूल जाने से मना करने लगा और फूट-फूट कर रोने लगा, तो उसे स्कूल पहुंचाने के बहाने वह खुद सुबह साढ़े सात बजे स्कूल पहुंच गए। वहां जाने के बाद उन्होंने देखा कि 8 बजे महिला प्रिंसिपल शिखा सिंह हाथ में चाकू-चापड़ लहराते हुए स्कूल में आई। उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बना लिया। महिला प्रिसिंपल का कहना है कि मुझे सबसे दिक्कत है। उसका कहना है कि वह 13 सालों से परेशान है। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए चाकू-चापड़ अपने पास रखा है। वीडिया वायरल होने के बाद महिला ने इस पर सफाई भी दी है।
सुरक्षा के लिए रखा चाकू- महिला प्रिंसिपल
महिला प्रिंसिपल का कहना है कि उसने सुरक्षा के लहजे से ये चाकू अपने पास रखा है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि उसे किससे खतरा है और न ही इस बात की जानकारी दी की पुलिस ने उसे सुरक्षा मुहैया कराया या नहीं। फिलहाल पुलिस ने महिला का हथियार जब्त कर लिया है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) नीरज कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्कूल परिसर में इस तरह हथियार का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्वी मेदिनीपुर में रचनात्मकता की झलक, मंदिरों-महलों की तरह सजे पंडाल
2026-10-17
-
Lucknow Flood: RSS और सेवा भारती का राहत अभियान, 6 दिन में बांटे 10 हजार भोजन पैकेट
2026-10-17
-
सीएम सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, सर्वमंगल की कामना
2026-10-17
-
यूपी में शीतलहर-घने कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रशासन सतर्क
2026-10-17
-
Kerala Waqf Board: बोर्ड का पुनर्गठन, एमसी मयिन हाजी बने चेयरपर्सन
2026-10-17
-
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
2026-10-17
-
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 8 की मौत
2026-10-17
-
हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही भूकंप की तीव्रता
2026-10-17
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16