केरलः एनएच-66 पर लॉरी से टकराई कार, आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
खबर सार :-
त्रिशूर, केरल के त्रिशूर में एक भीषण सड़क हादसे में आठ छात्रों की मौत हो गई। बताया गया है कि मरने वाले छात्र तमिलनाडु मदुरै के इंजीनियरिंग कॉलेज थे।
खबर विस्तार : -
त्रिशूर : केरल के त्रिशूर में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में करीब आठ छात्रों की मौत हो गई है। यह सभी छात्र इंजीनियरिंग कालेज के थे। कार जाकर लारी में घुस गई। वाहन टकराने से कार दब चुकी थी। इसमें छात्र भी दबे हुए थे। तमिलनाडु में मदुरै के रहने वाले मृतक में अभी सभी की पहचान नहीं हो सकी है। घटना इतनी बड़ी है कि प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मशक्कत के बाद घायल हालत में कार से सभी छात्रों को बाहर निकाला गया। कुछ लोगों का कहना था कि सभी छात्र हादसे के दौरान ही जान गवां चुके थे। इनको वाहन काटकर बाहर निकाला जा सका था।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के नरेला में गोलियों की गूंज, हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हत्या में तीन लोग शामिल
कैपामंगलम क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक से टकराई कार
छात्र जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह शुक्रवार देर रात त्रिशूर जिले के कैपामंगलम में क्षेत्र में नेशनल हाईवे 66 पर खड़े एक मालवाहक ट्रक से टकरा गई थी। यह टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से बैठ गया। वाहन टकराने की आवाज दूर तक सुनी गई। आसपास के लोग घबरा गए। यात्रा कर रहे लोगों ने वाहन रोककर उनकी मदद करनी चाही, लेकिन इसका नतीजा सार्थक नहीं मिल सका। यह हादसा नेशनल हाईवे के उस हिस्से पर हुआ, जिस जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है।
वाहनों की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई
डायवर्जन स्थल के पास एक लॉरी हाईवे पर खड़ी थी। इसी स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस लॉरी में तमिलनाडु नंबर वाली कार पीछे से आकर टकरा गई। इन वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बैठे आठ लोग फंसे रह गए। इनको बचाने के लिए राहगीर, काम कर रहे लोग एवं जानकारी पाकर पहुंचे पुलिस कर्मी मशक्कत करते रहे। पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए क्षतिग्रस्त हुए वाहन को काटना पड़ा।माना जा रहा है कि कार में बैठे सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इनमें एक अन्य गंभीर रूप से घायल था। इसको अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसकी भी मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस और आपातकालीन कर्मियों ने शवों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। इनका पोस्टमार्टम भी कराया जा सकता है। हादसे का शिकार हुए लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल में पी.एस.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए गए हैं। इनमें मारे गए पांच लोगों में सलेम, विश्व, युवासंजीत, संतोष और प्रसन्ना हैं। ये मदुरै और आसपास के रहने वाले थे। इनकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। हादसे की जानकारी पाकर पहुची पुलिस मुख्य वजह का पता लगा रही है। दुर्घटना केरल में एनएच-66 पर हुई है। इसमें कई हिस्सों पर बड़े पैमाने पर निर्माण और चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
आठ में तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी
यहां अस्थायी डायवर्जन और कुछ हद तक ट्रैफिक प्रतिबंधित भी हैं। अभी वाहन में बैठे आठ में तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बहरहाल, सुबह तड़के मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों को सूचित करने की कोशिश की जा रही थी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि कार के खड़ी लॉरी से टकराने की वजहों की जांच की जाएगी। यह भी पता किया जा रहा है कि हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है। यहां डायवर्जन स्थल के पास गाड़ी क्यों खड़ी रही?
हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद कैपामंगलम पुलिस घटनास्थल पहुंची और बचाव कार्य के साथ जांच भी शुरू कर दी थी। घटनाक्रम का सही पता लगाने के लिए पुलिस के पास कई बिंदु हैं। आने वाले दिन में सभी सवालों से संबंधित जानकारियां मिल जाएंगी। इसबात की जानकारी होनी चाहिए कि रात में भी वाहन चेक किए जाते हैं। हाईवे पर गश्त चलती है। ऐसे में खड़ी रही लारी पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी? हादसा भी यह रात में ही हुआ है।
यह भी पढ़ें : हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या मामले में दो मोस्ट वांटेड ढेर, मरने से पहले राज उगला
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28
-
महिला पहलवानों की याचिका: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, 9 अक्टूबर को सुनवाई
2026-09-28
-
शिमला में ढाबे पर ग्राहक बनकर आए बदमाश ने महिला से लूटा मंगलसूत्र
2026-09-27