दिल्ली के नरेला में गोलियों की गूंज, हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हत्या में तीन लोग शामिल
खबर सार :-
उत्तरी दिल्ली के नरेला में आज सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। इस वारदात में करीब तीन लोग शामिल थे। दो दिन पहले भी दिल्ली में एक बड़ी वारदात की गई थी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली :North Delhiका नरेला क्षेत्र सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी फैल गई। दहला देने वाली यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियों की बौछार की और फिर मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल Property Dealer ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह बोले- मैं जिंदा हूं, मीडिया की खबरें गलत
मृतक हरियाणा के सोनीपत जिले का था
मृतक का नाम 42 वर्षीय Property Dealer प्रमोद कुमार है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला था। वहां राई के अंतर्गत नाहरी गांव में उसका घर है। प्रमोद कुमार मुकुल का गांव में मुकुल गार्डन के नाम से बैंक्वेट हॉल है। वह सुबह नरेला के बांकनेर में जिम करने गए थे। बताया जाता है कि उसके बाहर आने पर गोली मारी गई। इस घटना में तीन अज्ञात हमलावरों ने प्रमोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
वारदात के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गए
वारदात के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गए। गोली लगने के कारण प्रमोद को संभलने का मौका नहीे मिला, उसकी तुरंत मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बड़ी संख्या में लोग नाराजगी जता रहे थे। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी देखा गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, इस हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस क्षेत्र की सीसीटीवी देख रही है।
इससे पहले लूट-हत्या का मामला सामने आया
इससे घटनाक्रम का पता लगाने में आसानी होगी। दिल्ली में क्राइम बढ रहा है। इस वारदात से पहले दिल्ली के रोहिणी से बीते दिन लूट और हत्या का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान करीब 60 साल के राकेश खन्ना के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे तीन लोग घर में घुसे थे। चौथा साथी बाहर सुरक्षा की जिम्मेदारी देख रहा था।
बताया जाता है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी जानकारी घर की रेकी करने के साथ की थी। 30 अगस्त को उन्होंने रेकी की और दो दिन बाद वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात में घर से करीब 1.5 लाख रुपए कैश तथा सोने के गहने लूटे गए थे। यद्यपि पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर दिया है। इसके आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इन तीनों आरोपियों की पहचान सिमरन तनेजा, चिराग और पारस के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि 23 साल की सिमरन तनेजा, मृतक की भतीजी है। वह ही इस साजिश की मुख्य आरोपी भी है।
सीसीटीवी बन सकती हैं मददगार
पुलिस इस मामले पर काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। उसने लोगों को शांत कराने के दौरान ही चेकिंग, पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। लोगांें से पता लगाया जा रहा है कि घटना स्थल को कितने रास्ते जाते हैं। इनमें कहां कहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हो सकता है कि यहां के फटेज से आरोपी जल्द पहचाने जाएं। पिछली वारदात में भी कैमरे मददगार बने थे।
यह भी पढ़ें : हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या मामले में दो मोस्ट वांटेड ढेर, मरने से पहले राज उगला
अन्य प्रमुख खबरें
-
हरियाणवी गायक अंकित बालियान के दो कातिल ढेर, तीसरे का नाम मिला
2026-08-31
-
हिन्दू नेता धीरेन्द्र प्रताप बोले, मैं टीवी पर अपनी मौत की खबर देख रहा
2026-08-31
-
राजस्थान.धौलपुर: भाई को डूबता देख तीन बहनों ने लगा दी छलांग, सभी की मौत
2026-08-30
-
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की निर्मम हत्या, अगवा कर जिंदा जलाया
2026-08-30
-
लालकिला विस्फोट मामलाः कार ब्लास्ट से पहले रॉकेट बनाने की थी तैयारी
2026-08-29
-
थांदला के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप चालक जिंदा जला
2026-08-29
-
मणिपुर में उग्रवादियों ने की गोलियों की बौछार, चार लोगों की जान गई
2026-08-27
-
दिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की बेरहमी से हत्या
2026-08-27
-
अमरावती में सात की मौत, आठ घायल, बस से आटो में लगी टक्कर, CM दुखी
2026-08-27
-
Haryanvi-singer अंकित बालियान पर गोलियों की बौछार, यूपी में सुरक्षा को लेकर सपा कर रही सवाल
2026-08-27
-
डिजिटल अरेस्ट में बुजुर्ग दंपति फंसा, 22 लाख की ठगी, देश का अब तक का बड़ा मामला
2026-08-26
-
यूपी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक: जीरो टॉलरेंस और त्योहारों पर विशेष सतर्कता
2026-08-26
-
सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश, कोर्ट परिसर में हुए अवैध निर्माण गिरा दें
2026-08-25
-
जमशेदपुर में होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या
2026-08-24
-
ANTF UP: मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार | 1.30 करोड़ की खेप पकड़ी
2026-08-24