हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह बोले- मैं जिंदा हूं, मीडिया की खबरें गलत
खबर सार :-
हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की मौत की खबर मीडिया में चलीं, ऐसा एक जैसे दो नाम होने के कारण गलती से हुआ है। धीरेंद्र प्रताप घर पर हैं। वह अच्छे हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र मे रविवार की देर शाम को हड़कंप मच गया। इसका कारण था कि धीरेन्द्र प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। यद्यपि उनकी हत्या नहीं, किसी और की हुई है। इसका वीडियो हिंदूवादी नेता ने जारी किया है।
मैं सभी को यही बता रहा हूं कि मैं जिंदा हूं
इस खबर में हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह का नाम सोशल मीडिया और मीडिया में खूब उछला। टीवी पर खबरें चलने लगी कि हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या हो गई। यह खबरें देख हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र परेशान हो गयें। उन्होंने बकायदा एक वीडियो जारी कर अपने जीवित होने की पुष्टि की है। उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों में अपना बयान भी दर्ज कराया। बताया कि जिस धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या हुई है, वह उन्नाव का रहने वाला है। लखनऊ में रहकर उसका प्रापर्टी डीलर का काम चलता था। धीरेंद्र ने कहा कि वह परेशान हो गए, एक ही नाम और एक ही शहर होने की वजह से भ्रमवश खबरें चला दी गईं। इसमें मेरा नाम जुड़ने से शुभचिंतकों को जवाब देते-देते मैं थक गया हूं। मैं सभी को यही बता रहा हूं कि मैं जिंदा हूं।
वीडियो बनाकर जिंदा होने का संदेश दिया
हिंदूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया को कहा कि मैं जिंदा हूं। जिनकी हत्या हुई वह मैं नहीं, दूसरे धीरेन्द्र प्रताप सिंह हैं। मैं लखनऊ मंडल प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी आप सभी को सूचित करता हूं कि मै जीवित और सकुशल हूं। न्यूज चैनलों ने जल्दबाजी में उन्नाव के रहने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या की खबर चला दी और यह हिंदूवादी नेता से जोड़ दिया गया। इसमें हिंदू नेता का ही फोटो भी चला दिया गया। खबर के साथ हिंदू वाहिनी शब्द भी बोले और लिखे गए। यह रनिंग मैटर बना। इसकी वजह से धीरेंद्र के पास इतने फोन आए कि वह परेशान हो गए। सभी को फोन कर हिंदूनेता ने यही कहा कि मैं जीवित हूं। मैं सामने टीवी पर बैठकर अपनी ही मौत की खबर देख रहा हूं।
यह भी पढ़ें : एमपी के थांदला में सड़क हादसा, पिकअप चालक धू-धूकर जला
ममता सिंह ने दी थी तहरीर
पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुस्ताक ने बताया कि ममता सिंह के द्वारा एक तहरीर दी गई है। इसमें कहा गया है कि उनके पति धीरेंद्र प्रताप सिंह की उनके ही ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया गया। इसको गंभीर मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और छह टीमें बनाई गईं। तलाश के लिए विभिन्न स्थानों को टीमें भेज दीं। विवेचना में पाया गया कि चालक रवि ने ही अपने साथियों के साथ हत्या को अंजाम दिया है।
वह वाहन पुलिस ने जब्त कर शव बरामद कर लिया है। पंचनामा के साथ पोस्टमार्टम कि कार्रवाई कराई जाएगी। वारदात को वाहन में ही अंजाम दिया गया है। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस हिरासत में लिए हैं। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि उन्नाव में एक जमीन की रंजिश को लेकर धीरेंद्र की हत्या की गई है।
अभी और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी
यह मामला कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के पास भी पहुंचा था। इसमें उन्नाव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण की जानकारी दी गई थी। उसके बाद डीसीपी साउथ की छह टीमों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने वाहन की पहचान कराई। पुलिस की पूछताछ में दोनों अभियुक्तों के जरिए जमीन को लेकर हत्या की बात सामने आई है। अभी पूरे मामले की जांच चल रही है। जो भी लोगों के नाम सामने आएंगे, उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की निर्मम हत्या, दरिंदों ने अगवा कर जिंदा जलाया, 7 हफ्ते की थी प्रेग्नेंट
अन्य प्रमुख खबरें
-
EARNINGS अठन्नी, खर्चा रुपैया-पूछ रहे लोकायुक्त ‘30 CRORE’ कहां से लाए भैया
2026-10-15
-
रांची में साइबर फ्राॅड गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
2026-10-14
-
शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
2026-10-14
-
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
2026-10-14
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13
-
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग
2026-10-12
-
खुन्नस में की चाचा पर फायरिंग, गोली लगते ही चाची की मौत, चित्रकूट में मऊ में प्रेमप्रसंग से जुड़ी वारदात
2026-10-12
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04