पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की निर्मम हत्या, दरिंदों ने अगवा कर जिंदा जलाया, 7 हफ्ते की थी प्रेग्नेंट

खबर सार :-

Manjeet Kaur Case: चंडीगढ़ की 28 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौत के समय मनजीत लगभग सात हफ़्ते की गर्भवती थीं।
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की निर्मम हत्या, अगवा कर जिंदा जलाया

खबर विस्तार : -

Influencer Manjeet Kaur Murder Case: पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चंडीगढ़ से संदिग्ध हालात में अगवा की गईं और आग के हवाले कर दी गईं पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। लगभग दो महीने पहले अगवा की गईं मंजीत कौर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थीं, लेकिन 26 अगस्त को PGI चंडीगढ़ में उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। क्योंकि रिपोर्ट मौत के वक्त मंजीत करीब 7 सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं।

आरोप है कि अगवा करने के बाद, अपराधियों ने न सिर्फ उन्हें बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें जिंदा जला दिया। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गई थीं और लगभग 54 दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। इस भयानक अपराध ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने अब हत्या और अपहरण से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच तेज कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला 

मिली जानकारी के मुताबिक इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर को 3 जुलाई को चंडीगढ़ के व्यस्त सेक्टर 34 इलाके से अगवा किया गया था। बदमाश उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर मोरिंडा इलाके की एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां उसे पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। गनीमत रही कि मंजीत का एक परिचित व्यक्ति वहां पहुंच गया। उसने तुरंत आग बुझाई और मंजीत को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें PGI चंडीगढ़ भेज दिया गया, जहां 54 दिन 26 अगस्त को मंजीत जिंदगी की जंग हार गई।

ये भी पढ़ेंः- Harman Sidhu: मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, शूटिंग से घर लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार

मंजीत की मां कांता देवी की शिकायत के अनुसार, मंजीत को 3 और 4 जुलाई की रात चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में बुलाया गया था। आरोप है कि शुबी और पिंडा नाम के परिचितों ने उनके साथ मारपीट की और जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर मोरिंडा के पास एक सुनसान, जंगली इलाके में ले गए। शिकायत के मुताबिक, मंजीत को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।

मौत के बाद FIR दर्ज 

इस मामले की जानकारी देते हुए चंडीगढ़ पुलिस की DSP गुरजीत कौर ने बताया कि मृतका की मां कांता देवी की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। रिंकू, शुभी और पिंडा नाम के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मंजीत कौर के अपहरण और इस भयानक अपराध को अंजाम देने के पीछे की वजह का बारीकी से पता लगा रही है। 

इस मामले में पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच, पंजाब पुलिस ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मंजीत का कथित अपहरण चंडीगढ़ में हुआ था; इसलिए, इस मामले में कार्रवाई करना चंडीगढ़ पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता था।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस 

उधर पुलिस इस वारदात से जुड़े सुराग पाने के लिए आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे पीड़िता के परिवार से और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं; लेकिन मंजीत कौर की मौत के बाद परिवार अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी रस्मों में व्यस्त है, जिससे विस्तृत बातचीत में देरी हो रही है। घटना के बाद से पीड़िता की मां से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला है।

कौन थीं मंजीत कौर, कैसा था बैकग्राउंड

दरअसल मंजीत कौर (Manjeet Kaur) एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं, जो अपने स्टाइलिश वीडियो, पंजाबी-हरियाणवी गाने, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने वाले वीडियो और रील्स के लिए जानी जाती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी और लोग उनके कंटेंट को पसंद करते थे। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.46 लाख फॉलोअर्स थे। जबकि YouTube पर भी उनके करीब 3,930 सब्सक्राइबर्स थे, जहां वह परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े व्लॉग शेयर करती थीं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका तलाक हो चुका था और वह खरड़ के सनी एन्क्लेव इलाके में अपने परिवार से अलग रह रही थीं, जबकि उनकी मां और भाई पंचकूला में रहते हैं। एक सामान्य जिंदगी जी रहीं मंजीत के साथ हुई इस भयानक घटना ने उनके पूरे परिवार और चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ेंः- दिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जिम ट्रेनर इमरान फरार

अन्य प्रमुख खबरें