दिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जिम ट्रेनर इमरान फरार
खबर सार :-
Tilak Nagar Murder: दिल्ली में मुस्कान नाम की 21 साल की एक युवती की जिम ट्रेनर ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना तिलक नगर इलाके में हुई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
खबर विस्तार : -
Delhi Tilak Nagar Murder: देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के तिलक नगर में 21 साल की छात्रा और मॉडल की घर के अंदर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा गया। घटना के समय वह घर पर बिल्कुल अकेली थी। इस दौरान, हमलावर ने उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती हत्या कर आरोपी फरार हो गया है।
खून से लथपथ मिली मुस्कान
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की PCR टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ हालत में मिली मॉडल को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस भयानक अपराध का मुख्य संदिग्ध इमरान नाम का एक जिम ट्रेनर है, जो हत्या के बाद से ही फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।
हत्याकर मौके से फरार हुआ इमरान
बता दें कि मृतका की पहचान 21 साल की मुस्कान के तौर पर हुई है। जो एक स्टूडेंट और मॉडल थी। मुस्कान तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर इलाके की एक बिल्डिंग में अपनी मां और बहन के साथ किराए के अपार्टमेंट में रहती थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। आरोप है कि बुधवार शाम को जब वह घर पर अकेली थी, तो इमरान नाम का एक जिम ट्रेनर उससे मिलने आया था। दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और फिर वहां से भाग गया।
ये भी पढ़ेंः- Harman Sidhu: मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, शूटिंग से घर लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार
मुस्कान की चीख सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पाया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक गुप्ता ने कहा, "हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।
काफी दिनों से परेशान कर रहा था इमरान
उधर परिवार का आरोप है कि जिम ट्रेनर काफी समय से मुस्कान को परेशान कर रहा था; उसने पहले भी ऐसी कोशिशें की थीं। आरोप है कि इमरान लगातार मुस्कान का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहा था, बताया जा कि उसकी कोशिशों को ठुकरा दिया था। हैरानी की बात यह है कि मृतका के माता-पिता को अपनी बेटी और जिम ट्रेनर के बीच दोस्ती के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अहम सुराग जुटाने के लिए मुस्कान के मोबाइल फोन की भी गहन जांच की जा रही है।
मुस्कान के दोस्तों ने क्या कुछ कहा
मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उनके अनुसार, एक बड़ी बहन जो अभी चंडीगढ़ में है ने उन्हें फोन किया और हमले के बारे में पता चलने पर मुस्कान के घर तुरंत पहुंचने को कहा। मृतका के एक दोस्त ने बताया, "मुझे एक फोन आया था, हालांकि मुझे सही समय याद नहीं है। उन्होंने मुझे बताया कि वे घर पर नहीं थे और कोई घर में घुस आया था और उसने मुस्कान को चाकू मार दिया था।"
ये भी पढ़ेंः- Ankit Balian Murder: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 4 बदमाशों ने मारी 18 गोलियां
अन्य प्रमुख खबरें
-
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, जिला कोर्ट के फैसले पर कार्रवाई
2026-09-05
-
केरलः लॉरी में जा घुसी कार, मदुरै के आठ इंजीनियरिंग छात्र दबकर मरे
2026-09-05
-
लखनऊ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 71 लाख की नशीली दवाएं और छह तस्कर गिरफ्तार
2026-09-04
-
दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, इलाके से सनसनी
2026-09-03
-
हरियाणवी गायक अंकित बालियान के दो कातिल ढेर, तीसरे का नाम मिला
2026-08-31
-
हिन्दू नेता धीरेन्द्र प्रताप बोले, मैं टीवी पर अपनी मौत की खबर देख रहा
2026-08-31
-
राजस्थान.धौलपुर: भाई को डूबता देख तीन बहनों ने लगा दी छलांग, सभी की मौत
2026-08-30
-
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की निर्मम हत्या, अगवा कर जिंदा जलाया
2026-08-30
-
लालकिला विस्फोट मामलाः कार ब्लास्ट से पहले रॉकेट बनाने की थी तैयारी
2026-08-29
-
थांदला के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप चालक जिंदा जला
2026-08-29
-
मणिपुर में उग्रवादियों ने की गोलियों की बौछार, चार लोगों की जान गई
2026-08-27
-
अमरावती में सात की मौत, आठ घायल, बस से आटो में लगी टक्कर, CM दुखी
2026-08-27
-
Haryanvi-singer अंकित बालियान पर गोलियों की बौछार, यूपी में सुरक्षा को लेकर सपा कर रही सवाल
2026-08-27
-
डिजिटल अरेस्ट में बुजुर्ग दंपति फंसा, 22 लाख की ठगी, देश का अब तक का बड़ा मामला
2026-08-26
-
यूपी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक: जीरो टॉलरेंस और त्योहारों पर विशेष सतर्कता
2026-08-26