एमपी के थांदला में सड़क हादसा, पिकअप चालक धू-धूकर जला
खबर सार :-
सड़क दुर्घटना का विकराल रूप इससे पहले भी देखे गए हैं, लेकिन जिसने देखा, वह काफी देर तक खामोश रहा। शुक्रवार को एक वाहन चालक जब धू-धूकर जल रहा था, उसे बचाया नहीं जा सका।
खबर विस्तार : -
झाबुआ : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में थांदला के पास दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे वाले रास्ते पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में अचानक भड़क गई। मानो पलक झपकते ही वाहन आग की लपटों में घिर गया। वाहन टकराने के कारण हादसे में पिकअप की बाडी दब गई और इसका चालक वाहन में ही फंसा रह गया। अंदर फंस जाने के कारण उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल घंटों तक बना रहा।
बचाव की कोशिशें नाकाम रहीं
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात एक ट्रक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह थांदला के पास एक्सप्रेस-वे के करीब संपर्क पर के सामने पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी टक्कर हो गई। वाहन इतनी जोर से टकराए कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। टक्कर के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगे। हादसे के दौरान पिकअप दब गया और इसका चालक वाहन के अंदर फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण उसे बाहर निकलने का वक्त भी नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सब पीछे होते गए।
हादसे के बाद जाम लगा रहा
आग की चपेट में आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मियाटी निवासी तेरु खिमा भाबर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आननफानन में पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराया। वाहनों के रूकने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। पुलिस ने इसको काफी मुश्किल से नियंत्रित किया। हादसे के कारण पहुंच मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। काफी देर तक घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी बनी रही।
पुलिस कर रही मामले की जांच
हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। यद्यपि प्रारंभिक तौर पर वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। उधर, मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। इसमें आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे में पिकअप चालक की मौत से उसके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
सड़क की चौड़ाई कम होने से हुआ हादसाा
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग की चौड़ाई कम होने से यहां हादसे का डर हमेशा रहता है। कई बार इसे चौड़ा करने की मांग हुई। यहां बड़े वाहनों की आवाजाही भी रहती है। इसी दौरान ज्यादा परेशानी होती है। कई बार वाहनों को एक-दूसरे से निकलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की मांग कर कहा है कि सड़क को पर्याप्त चौड़ा किया जाए।
वाहन में दबा रह गया पिकअप चालक
तभी आमने-सामने की टक्कर जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित कई अन्य निकटस्थ स्थानों को चिन्हित करने की मांग की है। इन स्थानों पर उचित यातायात संकेतक, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपाय करने की जरूरत है। लोगों की मांग है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं। इससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोकने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : अमरावती में सड़क हादसा, रिश्तेदारी से लौट रहे परिवार की मौत, बस-आटो की टक्कर में सात की मौत पर सीएम ने जताया दुख
अन्य प्रमुख खबरें
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13
-
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग
2026-10-12
-
खुन्नस में की चाचा पर फायरिंग, गोली लगते ही चाची की मौत, चित्रकूट में मऊ में प्रेमप्रसंग से जुड़ी वारदात
2026-10-12
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01