त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
खबर सार :-
आगामी त्योहारों को लेकर झांसी परिक्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कीं। आईजी आकाश कुलहरि ने लंबित विवेचनाओं, अपराधियों, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी को लेकर सख्त निर्देश दिए।
खबर विस्तार : -
झांसी: आगामी त्योहारों को देखते हुए झांसी परिक्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने झांसी, जालौन और ललितपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और बारावफात सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। आईजी ने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पैदल गश्त के निर्देश
आईजी आकाश कुलहरि ने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इन इलाकों में पैदल गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं और आयोजन समितियों के साथ समय से पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जाएं। बैठकों के माध्यम से संभावित विवादों और शिकायतों का पहले ही समाधान कराया जाए, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
छह माह से लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी
मासिक अपराध समीक्षा के दौरान आईजी ने छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द पूरा कराने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि विवेचना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी हो चुकी है, उनमें अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को विवेचनाओं की नियमित निगरानी कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
संगठित अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई
आईजी ने हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया। इसके साथ ही टॉप-10 अपराधियों, वांछित आरोपियों, वारंटियों और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने तथा उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम को लेकर भी आईजी ने अधिकारियों को गंभीरता से काम करने को कहा। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और बाजारों में एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा कानूनों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी
आईजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने तथा ऐसे लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साइबर ठगी से बचाव के लिए आम लोगों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी साझा नहीं करने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा न करने की अपील करने को कहा गया।
जनसुनवाई में फरियादियों से अच्छा व्यवहार
आईजी ने सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को सुबह 10 बजे से कार्यालय में नियमित जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनकी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की भी समीक्षा हुई। आईजी ने प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को न्यायालय से अधिकतम सजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के निस्तारण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की अपेक्षा की। बैठक में एसएसपी जालौन विनय कुमार सिंह, एसपी ललितपुर संजीव कुमार वाजपेई, एसपी ग्रामीण झांसी डॉ. अरविंद कुमार समेत झांसी परिक्षेत्र के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-केंद्र सरकार ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एफडीसी दवाओं पर लगायी रोक, लेबल पर चेतावनी लिखना अनिवार्य
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05