अमरावती में सड़क हादसा, रिश्तेदारी से लौट रहे परिवार की मौत, बस-आटो की टक्कर में सात की मौत पर सीएम ने जताया दुख
खबर सार :-
अमरावती, आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार तड़के एक प्राइवेट बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ अन्य लोगों के घायल हाने की जानकारी मिली है।
खबर विस्तार : -
अमरावती : पलनाडू जिले में आज तड़के एक प्राइवेट बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। हादसे की जानकारी पाकर वहां भीड़ जमा हो गई। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार तड़के यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान मौके पर कोहराम मच गया। इसी हादसे में आठ अन्य लोगों के घायल हाने की भी जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा पलनाडू जिले के चिलकालूरिपेट में अड्डा रोड के पास हुआ।
यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी वकीलों की दलील, कोर्ट परिसर में हुए अवैध निर्माण को ढहाने का आदेश
विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही प्राइवेट बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। उनमें चार बच्चे भी थे। घायलों को गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल और चिलकलुरिपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया है कि यह लोग चिलकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे। वहीं जा रहे थे। वे प्रकाशम जिले के कोंडामांजुलुर में एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। जिनकी मौत हुई है, उनमें 62 साल के बोंटू बाबू, 55 के बोंटू मानेम्मा, 70 वर्षीय संपूर्णम्मा, 50 के गंगम्मा, 75 की लक्ष्मम्मा, 45 की चौतुपल्ली स्वार्थम्मा एवं 45 की मारियम्मा आदि आटो में ही सवार थे। हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा
उधर हादसे की खबर से चारों ओर कोहराम मच गया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस भयानक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्हांेने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का बेहतर इलाज कराएं। राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जिला अधिकारियों से बात की। उन्हें घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हादसे की जानकारी पर राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने एसपी से बात की। उन्होंने कहा है कि घटना की जांच कराई जाएगी।
ऑटो में थे करीब 15 लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में करीब 15 लोग बैठे थे। जिस समय हादसा हुआ, चीख पुकार सुनकर पास के लोग बचाव के कार्य में जुट गए। उन्होंने घायलों को किसी तरह से निकाला और गुटुर के सरकारी अस्पताल ले गए। हादसे में कई लोगों के मरने की खबर आग की तरह फैल गई। गृहमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस अधिकारी इस बात का पता लगाएं कि गलती बस वाले की थी। बस की कंडीशन, उसकी रफ्तार और दुर्घटना की मुख्य वजह का पता लगाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्सा ना जाए। गृह मंत्री ने सड़क हादसों को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।
लगातार हो रहे हैं हादसे
इन दिनों लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। यह गंभीर विषय भी हैं। पिछले दिनों मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान बताया गया था की सड़क हादसों को 50 फ़ीसदी तक मौतों को रोका जा सकता हैै। यदि इसमें अधिकारियों का पूर्ण योगदान हो जाए और वह निष्ठा से नियमों का पालन कराएं। उन्होंने बैठक में कुछ उदाहरण भी रखे थे और बताया था कि ऐसे भी स्थान देखे गए, जिनमें तीन वर्षों में दुर्घटनाएं काफी कम हुई, लेकिन जरा भी ढील देने के बाद वह स्थिति पहले जैसी हो गई।
सड़क हादसों के लिए जरूरी होता है कि लगातार ट्रैफिक से संबंधित जागरूकता अभियान चलाए जाएं। केवल दिखावा के रूप में नहीं, यह निचले स्तर से होना चाहिए। इसमें स्कूली बच्चों से हो तो बेहतर है। सड़कों पर चेकिंग के दौरान वाहनों की कंडीशन हेलमेट सीट बेल्ट आदि को लेकर छूट नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा यह भी महत्व रखता है कि घायल को तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई जाए, यदि वह ज्यादा देर तक सड़क पर घायल हालत में पड़ा रहा तो उसका जीवन बचा पाना मुश्किल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : डिजिटल अरेस्ट में बुजुर्ग दंपति से 22 लाख की ठगी, सुप्रीम कोर्ट का फर्जी आदेश भेजा
अन्य प्रमुख खबरें
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28