हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या मामले में दो मोस्ट वांटेड ढेर, मरने से पहले राज उगला
खबर सार :-
शामली, उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो संदिग्ध हत्यारों को पुलिस ने सोमवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस जवाबी मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने से पहले हत्यारों ने अपराधी के रूप में राहुल का नाम लिया है।
खबर विस्तार : -
शामली : राहुल ने सिंगर को मारने के लिए उन्हें पैसे दिए, पिस्तौल का इंतजाम किया। राहुल ने ही बताया था कि 26 अगस्त को बाहर से आने वाले कुछ लोग उनसे मिलेंगे। वे चारों अलग-अलग रास्तों से यहां पहुंचे और अंकित को गोली मार दी। कई गोलियां लगने से बालियान की मौके पर ही मौत हो गई।
रात साढ़े तीन बजे पुलिस को मिली कामयाबी
हरियाणवी गायक अंकित बालियान के दो कातिल मुठभेड में ढेर कर दिए गए हैं। इन्होंने मरने से पहले एक राहुल नाम के तीसरे व्यक्ति का भी नाम लिया है। पुलिस अब इसकी तलाश में जुट गई है। मारे गए अपराधियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। घायल हालत में इन्होंने पुलिस को बताया कि सुमित और मोहित दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले थे। शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन चार शूटर्स ने अंकित बालियान की हत्या की थी, ये दोनों अपराधी उनमें शामिल थे।
यह भी पढ़ें : अमरावती में सड़क हादसा, रिश्तेदारी से लौट रहे परिवार की मौत, बस-आटो की टक्कर में सात की मौत पर सीएम ने जताया दुख
उस घटना के बाद जिला हाई अलर्ट पर था
पुलिस की नजर में यह मोस्ट वांटेड अपराधी थे। पुलिस की ओर से एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपराधियों के एनकाउंटर के बाद पत्रकारों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि 26 अगस्त को शामली जिले में एक बड़े वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना की यादें ताजा करते हुए कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जिम के पास मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद माहौल काफी खराब रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात संभाले। उस घटना के बाद जिला हाई अलर्ट पर था।
देर रात शुरू हुई चेकिंग में मिले सुराग
इस घटना को लेकर रात 12 बजे से सुबह तक नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चला। अपराधियों की तलाश में अभियान के तहत पूरे जिले में चेकिंग कराई गई। इससे माहौल में बदलावा आया और अपराधी बाहर नहीं जा पाए। रात में लगभग 3.30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस को संदिग्ध सुराग मिले। इसी एरिया में बागपत रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी में दो युवक दिखाई पड़े।
पुलिस की चौकसी देख भागते रहे किलर
पुलिस ने उन्हें आवाज देकर रोकने की कोशिश की, इतने पर ही उन्होंने पुलिस पर हमलावर हो गए। गाड़ी और जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वहां की सुरक्षा चुस्त दुरूस्त होने के कारण वह मुड़कर कोतवाली की तरफ भाग निकले। उनको शायद इधर की जानकारी नहीं थी। इधर भी चेकिंग की जा रही थी। एसपी ने बताया कि इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया। दोनों हमलावर शहर की ओर भागने की कोशिश करने लगे। इनके भागने के रास्ते लगभब बंद थे। इतने पर उन्होंने पॉजिशन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी पाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच चुके थे।
दोनों ओर से चल रहीं थीं गोलियां
दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। अपराधियों की फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, इस दौरान दो अपराधी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। इनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां उनकी मौत हो गई।
घटना के दौरान दोनों शूटर्स के पास से पुलिस ने दो 9एमएम की पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, 26 कारतूस बरामद किए हैं। घायल होने के बाद अपराधियों को जब पुलिस टीम अस्पताल ले जा रही थी, तभी उनसे पूछताछ की गई। घायल हालत में उन्होंने पुलिस को बताया कि हरियाणा के एक कुख्यात अपराधी राहुल ने उन्हें भेजा था।
यह भी पढ़ें : पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की निर्मम हत्या, दरिंदों ने अगवा कर जिंदा जलाया, 7 हफ्ते की थी प्रेग्नेंट
अन्य प्रमुख खबरें
-
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
2026-10-15
-
EARNINGS अठन्नी, खर्चा रुपैया-पूछ रहे लोकायुक्त ‘30 CRORE’ कहां से लाए भैया
2026-10-15
-
रांची में साइबर फ्राॅड गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
2026-10-14
-
शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
2026-10-14
-
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
2026-10-14
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13
-
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग
2026-10-12
-
खुन्नस में की चाचा पर फायरिंग, गोली लगते ही चाची की मौत, चित्रकूट में मऊ में प्रेमप्रसंग से जुड़ी वारदात
2026-10-12
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04