सिंगर की गर्दन, कमर और पेट पर गोलियों की बौछार, हरियाणा से जुड़े हो सकते हैं अंकित बालियान की हत्या के तार
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। पिछली शाम शामली जिले में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी ने भी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
खबर विस्तार : -
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुई सिंगर की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था और पुलिस की चौकसी पर राजनीतिक सवालों के बौछार शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा है की यूपी में कानून व्यवस्था का राज तो है ही नहीं। सिंगर अंकित बालियान पर करीब 22 राउंड की गोलियां चलाई गईं। इस घटना ने पूरे पश्चिम यूपी में खौप पैदा कर दिया है।
चार टीमें बनाकर हरियाणा रवाना कर दिया
पुलिस ने सिंगर के कातिलों को तलाशने के लिए 6 टीमें गठित कर दी हैं। इनमें चार टीमों को हरियाणा रवाना कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। माना जा रहा है कि हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को छह गोलियां उनकी गर्दन, कमर और पेट में मारी गई हैं। सिंगर पर गोलियां चलाने के लिए बदमाश बाइक से आए थे। बुधवार को बाइक से आए चार अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल से करीब 25 राउंड की गोलियां चलाईं। इनमें कई गोलियां कार के शीशे पर लगी है। गोलियों की आवाज से चारों ओर अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर तुरंत ही फरार हो गए।
पांच घंटे शव जमीन पर रखा रहा
बालियान के चाचा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद करीब 5 घंटे तक सव रखकर सड़क जाम कर दिया गया। गुस्साए लोगों ने तुरंत ही हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। बता दंे की सिंगर को गन कल्चर वाले गाने ज्यादा पसंद थे। वह इंस्टाग्राम में भी ऐसी सामग्री पोस्ट करते थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर, वह शामली के बनतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। बालियान हरियाणा के सोनीपत में रहने लगे थे।
यह भी पढ़ें : Supaul Accident: बिहार में तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम, कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत
वह जिम से निकल ही रहे थे, इस दौरान उन पर गोलियां चलाई गईं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। सदर कोतवाली क्षेत्र में यह अंजाम दिया गया है। लोग कहते हैं कि वह अक्सर स्कॉर्पियो कार से जिम में आते थे। बुधवार को जब अंकित जिम के बाहर आए, इस समय चार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इधर अंकित बालियान कुछ समय से क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में ही रहने लगे थे। हरियाणा में उसने अपनी सुपरस्टार पहचान बनाई।
आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग
हरियाणवी गानों में मोस्ट पॉपुलर गाना भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, काफी चर्चा में रहा है। सिंगर को काफी ख्याति मिल चुकी है। उसकी हत्या की खबर पाकर जल्द ही लोग घरों से बाहर आ गए और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शामली के बीच चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने शव रखकर जाम कर दिया। करीब 5 घंटे तक इसे उठने नहीं दिया।
आरोपियों ने दो मांगें की, इनमें एक पर एनकाउंटर तो दूसरी में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग होती रही। एसपी एनपी सिंह व डीएम आलोक कुमार भी जिले के तमाम पुलिस-प्रशासन कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, सड़क जाम कर बड़ी संख्या में नारेबाजी होती रही। मामला बढ़ता देख एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी रेंज सहारनपुर भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा बागपत एसपी सूरज राय व मुजफ्फरनगर एसपी प्रवीण कुमार सहित कई जिलों के बड़े अधिकारी मामले को संभालने के लिए रवाना हो गए थे।
सुरक्षा मामले पर सपा कर रही सवाल
इस मामले में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है और यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल किए हैं। शामली पहुंचे डीजी भानु भास्कर ने बताया कि हरियाणवी कलाकार की हत्या के खुलासे के लिए छह टीमें गठित कर दी गई हैं। इनमें चार टीमों को हरियाणा भेजा गया है। पुलिस के हाथ कुछ सूत्र लगे हैं, इनके आधार पर हम जल्द ही और आरोपियों तक पहुंच जाएंगे। संभवत चार आरोपी दो बाइक पर आए थे। मौके से तीन खोखे भी मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज तलाशी जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता कर रही है कि किन रास्तों से वह आए, उनमें सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। सिंगर सोनीपत में रहकर गाने बनाता था। माना जा रहा है कि वहां विवाद होने के कारण शामली आ गया था। जिस जिम के बाहर यह वारदात हुई है। वहां सिंगर करीब 8 महीने से एक्सरसाइज करने के लिए आ रहा था।
यह भी पढ़ें : डिजिटल अरेस्ट में बुजुर्ग दंपति से 22 लाख की ठगी, सुप्रीम कोर्ट का फर्जी आदेश भेजा
अन्य प्रमुख खबरें
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28