बांदाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज: सिर पर मिलीं चोटें, खून बहने और कोमा में जाने से हुई दो मासूम भाइयों की मौत

खबर सार :-

बांदा जिला के नंदवारा गांव में आपसी रंजिश के चलते दो बच्चों की हत्या कर दी गई। यह मासूम पानी के एक गड्ढे में पाए गए थे। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट कह रही है कि इनके शरीर में चोट से ज्यादा खून निकला। यह कोमा में गए। बाद में डूबने से मौत हो गई।
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

खबर विस्तार : -

बांदा, उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया है। अपराधियों ने अपने आपको बाहुबली समझ कर दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया, लेकिन इसका खुलासा हो गया है। 

 दरअसल, मामला पिछले दिनों दो बच्चों की मौत से जुड़ा हुआ है। इसमें शाम के समय पानी से भरे हुए गड्ढे से दो बच्चों को मृत हालत में निकाला गया था। परिजनों ने इनको देखकर हत्या की आशंका जताई थी। दोनों मासूम बच्चे सुबह स्कूल पढ़ने गए थे और स्कूल से आने के बाद खाना खाकर बाहर खेलने के लिए निकले थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को हैरानी हुई। घबराहट में वह इधर-उधर बच्चों की तलाश करने लगे।

यह भी पढ़ेंः इंदौर के भागीरथपुरा में सीवर का पानी पहुंचा था घरों में, 36 लोगों की मौत के लिए कई लोग जिम्मेदार

लोगों ने पानी में डूबने की आशंका जताई थी

बाद में दोनों मासूमों को छह फिट पानी से भरे गड्ढे में पाया गया। लोगों ने पानी में डूबने की आशंका जताई। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पोस्टमार्टम कराने की तैयारी के बीच हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बच्चों के शरीर से खून भी बहा था। पुलिस जब गांव पहुंची तो परिजनों ने उनको बच्चों के शरीर से बहता हुआ खून दिखाया। पुलिस ने भी मामले में नया मोड़ आता देख पड़ताल शुरू कर दी। नंदवारा गांव निवासी भैयाराम राजपूत के छह वर्षीय बेटे मनोज और चार वर्षीय बेटे युवराज की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

बच्चों के शरीर को करीब 6 फीट गहरे पानी में पाया गया था। मासूमों के पिता भैयाराम का आरोप था की पुरानी रंजिश के चलते दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद सव पानी में फेंक दिया गया। गुरूवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए काफी देरी हुई, क्योंकि परिजन इससे इनकार कर रहे थे। बहरहाल काफी समझाने बुझाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद तो पुलिस भी चौंक पड़ी, जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए।

एक चोट करीब चार सेंमी और दूसरी 2.01 सेंमी

दहलाने वाली इस वारदात में दो मासूम बच्चों को मार दिया गया। बताया जाता है कि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से में कहा गया है कि उनको एक चोट करीब चार सेंटीमीटर और दूसरी करीब 2.01 सेंटीमीटर गहरी है। रिपोर्ट के मुताबिक चोट लगने के बाद खून बहने और कोमा में जाने से बच्चों की मौत हुई है। परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बहुत ही सेंसिटिव तरीके से कराया गया। पोस्टमार्टम करते समय चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी भी करवाई गई। देर शाम घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में दोनों के शव बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों के सिर पर दो-दो चोटें मिली हैं। 

परिजनों ने गांव के ही भवानीदीन समेत अन्य लोगों के साथ पुरानी रंजिश का हवाला दिया और पुलिस को सारी बात बताई। आरोप है कि 11 अगस्त को बच्चों की मां कलावती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। परिवार इसी विवाद में दोनों बच्चों की मौत को जोड़कर देख रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने जानकारी दी कि लापता बच्चों के बारे में सूचना मिली थी। उसके बाद क्षेत्राधिकार के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल

दोनों बच्चों के शव पानी में गहरे गड्ढे में मिले थे। इनका पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के माध्यम से कराया गया। जब लोग डूबकर मरने की बात कर रहे थे, तभी बच्चों के पिता को आशंका थी। इसीलिए उन्होंने डूबकर मरने के मामले पर पीएम कराने से इंकार कर दिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन लोगों पर आरोप है कि किसी ने न बताया न बचाया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई करने का हवाला देते हुए बांदा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा में करवाया गया है। एक ओर आरोपी हिरासत में हैं, तो दूसरी ओर बच्चों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। घर सूना और खाली लग रहा है। परिजनों का कहना है कि उनका तो सब छिन गया। 

यह भी पढ़ेंः बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की पिकनिक शुरू, पांच दिन तक करेंगे आराम

अन्य प्रमुख खबरें