सांसें रोक देने वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया, अंतिम ओवर में 4 विकेट लेकर बचाई लाज
खबर सार :-
Zimbabwe vs Namibia: ट्राई-सीरीज के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया। एक समय नामीबिया की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच हार गई।
खबर विस्तार : -
Zimbabwe vs Namibia T20I Tri-Series: क्रिकेट के मैदान पर अंतिम ओवर का रोमांच हमेशा खिलाड़ियों और दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देता है। जहां कभी अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जीत हासिल होती है तो कभी गेंदबाज शानदार गेंदबाजी से बाजी पलट देते हैं। ऐसा ही कुछ जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया के मुकाबले में देखने को मिला। सोमवार को विंडहोक में खेले गए ट्राई-सीरीज के तीसरे और सांसें रोक देने वाले मैच में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को अंतिम ओवर में 5 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 196 रनों के जवाब में नामीबिया की टीम 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ये जिम्बाब्वे की इस सीरीज में पहली जीत है।
इससे पहले नामीबिया क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हरा दिया था। नामीबिया ने इस मैच में भी लड़ाई लड़ी, लेकिन अंत में उसके हिस्से हार ही आई। हालांकि, एक समय नामीबिया की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में उन्होंने चार विकेट गंवा दिए और जीत जिम्बाब्वे के नाम रही। इस मैच में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए ब्रैड इवांस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। ये जिम्बाब्वे सीरीज में पहली जीत है। जिम्बाब्वे को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
रयान बर्ल का तूफानी अर्धशतक
विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए, जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और बेन करन ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने 36 गेंदों में 64 रन जोड़े। हालांकि एक समय जिम्बाब्वे की स्थिति बहुत खराब थी और उसके 6 विकेट सिर्फ 101 रन पर गिर चुके थे। यहां से बाद रयान बर्ल ने ब्रैड इवांस के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 94 रन जोड़े और टीम को 195 रन तक पहुंचाया। बर्ल ने 32 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि इवांस ने 25 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए, कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 46 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि बर्नार्ड शोल्ट्ज, जेजे स्मिट और मैक्स हिंगो ने एक-एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में किया बड़ा कारनामा, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
अलेक्जेंडर और ग्रीन की तूफानी पारी गई बेकार
जवाब में, नामीबिया की टीम 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 190 रन पर ऑलआउट हो गई। 28 रन के स्कोर पर उनके दो विकेट गिर चुके थे; इसके बाद, निकोल लोफ्टी-ईटन और जान फ्रिलिंक ने तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की और टीम को 60 रन तक पहुंचाया। हालांकि, इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई और 11.1 ओवर तक 76 रन के स्कोर पर टीम ने अपना छठा विकेट गंवा दिया। उस समय ऐसा लग रहा था कि मैच पूरी तरह से नामीबिया के हाथ से निकल चुका है, लेकिन अलेक्जेंडर वोल्शेंक (56) और जेन ग्रीन (54) ने सातवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 109 रन जोड़े और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया, लेकिन जिम्बाब्वे ने आखिरी ओवर में मैच का पासा पलट दिया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 41 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि ब्रायन बेनेट ने 2 विकेट लिए।
अंतिम ओवर का रोमांच
नामीबिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। गेंद ब्रैड इवांस को सौंपी गई। पहली गेंद 'नो-बॉल' थी, जिस पर अलेक्जेंडर ने दो रन लिए। अगली गेंद 'फ्री हिट' थी, फिर भी अलेक्जेंडर सिर्फ दो रन ही बना पाए। ओवर की दूसरी वैध गेंद पर, अलेक्जेंडर ने एक रन चुराने की कोशिश की लेकिन जेन ग्रीन रन आउट हो गए। इसके बाद अलेक्जेंडर ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। टीम को आखिरी तीन गेंदों पर 6 रनों की जरूरत थी, लेकिन अलेक्जेंडर चौथी गेंद पर कैच आउट हो गए, और उसके बाद अगली गेंद पर बर्नार्ड शोल्ट्ज रन आउट हो गए। मैच की आखिरी गेंद पर, इवांस ने जैक ब्रासेल को बोल्ड करके जिम्बाब्वे की जीत पक्की कर दी।
ये भी पढ़ेंः- SA vs ZIM: डेवाल्ड ब्रेविस का तूफानी अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09