WI vs NZ 1st ODI: वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त, कार्टी-होप ने खेली शानदार पारी
खबर सार :-
WI vs NZ 1st ODI: कीसी कार्टी के 95 और कप्तान शाई होप के नाबाद 87 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम ने 48.5 ओवर में 268 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
खबर विस्तार : -
New Zealand vs West Indies 1st ODI: प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। कीवी टीम द्वारा दिए गए 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, वेस्टइंडीज ने 48.5 ओवर में सिर्फ़ 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और कीसी कार्टी ने दमदार पारी खेली। जबकि अल्ज़ारी जोसेफ ने 4 विकेट झटके।
WI vs NZ 1st ODI: कार्टी-होप की दमदार पारी
हालांकि वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉन कैंपबेल 11 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। इसके बाद अकीम ऑगस्ट और कीसी कार्टी ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 64 रन जोड़े। ऑगस्ट 58 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए। कार्टी एक छोर पर डटे रहे और उन्हें कप्तान शाई होप के रूप में एक बेहतरीन साथी मिला।
कार्टी और होप ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 153 गेंदों में 131 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे मैच एकतरफ़ा हो गया। हालांकि, कार्टी शतक से चूक गए और 112 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हुए; उनकी पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान होप 92 गेंदों में 87 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड भी 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
267 रनों पर सिमट गई थी न्यूजीलैंड की टीम
इससे पहले, न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 267 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हेनरी निकोल्स और विल यंग ने टीम को मज़बूत शुरुआत दी और ओपनिंग विकेट के लिए 80 रन जोड़े। निकोल्स 27 रन पर आउट हुए, जबकि यंग ने 63 गेंदों में 49 रन बनाए। मार्क चैपमैन अच्छी शुरुआत का फ़ायदा नहीं उठा सके और 27 रन पर आउट हो गए। डेरिल मिशेल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक लगाया; उन्होंने 73 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल था।
अल्ज़ारी जोसेफ ने झटके चार विकेट
टॉम लैथम सिर्फ़ 25 रन बना सके, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 29 रन का योगदान दिया। कप्तान मिशेल सेंटनर ने 21 रन बनाए और अल्ज़ारी जोसेफ़ का शिकार बने। वेस्ट इंडीज़ की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए अल्ज़ारी जोसेफ ने 41 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि 19 साल के स्पिनर विटेल लॉज ने 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही वेस्ट इंडीज़ ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ENG 5th: टी20 में खत्म हुई भारत की बादशाहत, इंग्लैंड ने 'क्लीप स्वीप' कर छीना नंबर 1 का ताज
अन्य प्रमुख खबरें
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05