SA vs AUS 1st odi: ब्रीत्जके के 'शतक' के बाद केशव की फिरकी में फंसे कंगारू, दक्षिण अफ्रीका ने जीता पहला वनडे

खबर सार :-

SA vs AUS 1st odi: डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों देशों के बीच दूसरा मैच 27 सितंबर को खेला जाएंगा।
SA vs AUS :  दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त

खबर विस्तार : -

SA vs AUS 1st odi: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच के तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (Kingsmead Cricket Ground) डरबन में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीट्ज़के की शानदार सेंचुरी और केशव महाराज की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ, मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए 297 के जबाव में कंगारू टीम 41.2 ओवर में 230 रनों पर सिमट गई। अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 4 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए, दक्षिण अफ्रीका ने अपने तय 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 297 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 29 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। बावुमा 48 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ब्रीत्जके ने चौथे विकेट के लिए रयान रिकेल्टन के साथ 42 रन और पांचवें विकेट के लिए डेविड मिलर के साथ 43 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 168 तक पहुंच गया।

मैथ्यू ब्रीत्जके का शतक

रिकेल्टन 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि मिलर ने टीम के कुल स्कोर में केवल 9 रन का योगदान दिया। इसके बाद, ब्रीत्जके ने छठे विकेट के लिए मार्को यानसेन के साथ 81 गेंदों में 107 रनों की साझेदारी की। ब्रीत्जके 112 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जबकि यानसेन ने 59 गेंदों में 75 रन बनाए; उनकी पारी में 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका का कोई और बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। विपक्षी टीम के लिए नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा विकेट (3) लिए, जबकि एडम जम्पा ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा, जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।   

ये भी पढ़ेंः- Ind vs Jpn: बड़े उलटफेर का शिकार होने से बची टीम इंडिया, रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया

41.2 ओवर में सिमट गई ऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अफ्रीका द्वारा मिले 297 रनों के जवाब में, ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.2 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान मिशेल मार्श ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर मेहमान टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। ओपनिंग जोड़ी ने 9.2 ओवर में 90 रनों की साझेदारी की। मार्श 36 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए जिसमें छह छक्के और पांच चौके शामिल थे। इसके बाद ट्रैविस हेड ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। हेड 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोनोली ने टीम के कुल स्कोर में 38 रन का योगदान दिया।

केशव महाराज ने झटके चार विकेट

ट्रैविस हेड और कोनोली के आउट होने के बाद कोई और बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। हालांकि मैट रेनशॉ ने छोटी-छोटी साझेदारियों के जरिए मेट ने कुछ लड़ाई लड़ी और 49 गेंदों पर 44 रन बनाए, लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था। रेनशॉ के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें भी खत्म हो गई। विपक्षी टीम के लिए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 20 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि कॉर्बिन बॉश और ब्योर्न फोर्टुइन ने दो-दो विकेट लिए। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज के बाकी मैच 27 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 9 से 31 अक्टूबर तक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक ( विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी , टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रायन रिकलटन, डेविड मिलर, मार्को यानसन ,कॉर्बिन बॉश , जेराल्ड कोएत्ज़ी, ब्योर्न फ़ोर्टुइन, केशव महाराज ।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम ज़ाम्पा, जोश हेजलवुड।

ये भी पढ़ेंः- Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर पाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान, डेब्यू मैच में छाए अरब गुल

अन्य प्रमुख खबरें