AUS vs SA: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज का बड़ा बयान, कहा... अब साउथ अफ्रीका के साथ पहले जैसा नहीं रहा तनाव
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने से पहले तेज गेंदबाज मिचले स्टॉर्क ने बड़ा बयान दिया है। स्टॉर्क ने कहा है कि अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसी कड़वाहट या तनाव नहीं रहा।
खबर विस्तार : -
AUS vs SA ODI Series: एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच गुरूवार को इस श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी की धुरी माने जाने वाले मिचेल स्टॉर्क ने बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कहना है कि अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसी कड़वाहट या तनाव नहीं रहा। स्टॉर्क ने कहा कि किसी समय दोनों टीमों के बीच मैदान के बाहर भी तीखी नोकझोंक देखने को मिलती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। स्टार्क के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं बची है और सीरीज में मुकाबला अच्छे माहौल में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया 2018 की उस तनावपूर्ण सीरीज के आठ साल बाद इस मैदान पर लौटेगा, जिसे दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झगड़ों और सैंडपेपर गेट विवाद के लिए ज्यादा याद किया जाता है। टेस्ट से पहले, स्टार्क गुरुवार को किंग्समीड में खेले जाने वाले पहले वनडे में गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
मुझे लगता है कि अब कोई दुश्मनी नहीं है
स्टार्क ने 'क्रिकेट डॉट कॉम एयू' से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अब कोई दुश्मनी नहीं है। दोनों टीमें एक-दूसरे को फ्रेंचाइजी (टी20) क्रिकेट की दुनिया में काफी अच्छी तरह से जानती हैं। न सिर्फ मैं, बल्कि कई अन्य खिलाड़ी भी कुछ वर्षों से एक-दूसरे के साथ और एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहे हैं। ऐसे में ये निश्चित रूप से ऐसी दो टीमें हैं जो मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे को थोड़ा-बहुत जानती हैं। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि इससे किसी भी टीम की 3-0 से जीतने या अपना दबदबा बनाने की इच्छा पर कोई असर पड़ेगा।
मशहूर 'कैसल कॉर्नर' से सुनने को मिलेगा काफ़ी शोर-शराबा
स्टार्क ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्टैंड्स से खासकर मशहूर 'कैसल कॉर्नर' से काफ़ी शोर-शराबा सुनने को मिलेगा। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि उन्हें कैसे अनसुना करना है। मुझे 'आरएसए' कॉर्नर की बात याद है – वहां शराब परोसने के लिए कोई नियम नहीं हैं – वे उग्र हो सकते हैं, जिसकी उम्मीद आप विदेशी दौरों पर करते ही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि पूरी सीरीज के दौरान ऐसा कुछ न कुछ देखने को मिलेगा। गुरुवार को ऐसा होगा या नहीं, यह तो पक्का नहीं कह सकता, लेकिन टेस्ट मैच के दौरान निश्चित रूप से ऐसा होगा।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बढ़ा है मेलजोल
हाल के सीजन में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी मेलजोल बढ़ा है। मिचेल मार्श (कार्यवाहक कप्तान), स्टीव स्मिथ और स्टार्क जैसे अहम खिलाड़ी आईपीएल, 'द हंड्रेड' और मेजर लीग क्रिकेट में रयान रिकेलटन, मार्को जानसेन और लुंगी एनगिडी जैसे साउथ अफ्रीकी स्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते रहे हैं। आईपीएल, 'द हंड्रेड' और मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में ड्रेसिंग रूम शेयर करने की वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच रिश्ते बदल रहे हैं। इसके अलावा, स्टार्क ने कहा कि डरबन में पिच के हालात उस समय से बिल्कुल अलग होंगे जब उन्होंने आखिरी बार यहां टेस्ट मैच खेला था। तब उन्होंने सूखी पिच पर 109 रन देकर 9 विकेट लिए थे और रिवर्स स्विंग का फायदा उठाया था।
साउथ अफ्रीका में तेज गेंदबाजों के अनुकूल हालात होने की उम्मीद
क्वाज़ुलु-नताल में हाल ही में हुई भारी बारिश और उमस भरे मौसम की वजह से अब तेज गेंदबाजों के अनुकूल हालात होने की उम्मीद है। स्टार्क ने कहा, "अभी मौसम का वह दौर नहीं आया है जब विकेट आम तौर पर सूखा और सख्त होता है। इसी वजह से यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहता है। जाहिर है कि टीम जिम्बाब्वे में थी और वे बता रहे थे कि वहां आउटफील्ड काफी सख्त और खेलने के लिए अच्छी थी। उन्होंने आगे कहा, "जिम्बाब्वे में मौसम थोड़ा गर्म और सूखा था। हमारे यहां पहुंचने से पहले (डरबन में) थोड़ी बारिश हुई थी, और मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों में भी थोड़ी बारिश होने का अनुमान है। इसी कारण कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में पता नहीं है। यह टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है और आपको बस हालात के हिसाब से खुद को ढालना होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15