Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर पाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान, डेब्यू मैच में छाए अरब गुल
खबर सार :-
Afghanistan vs Japan: एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट शुरू हो गया है। पहले मैच में अफग़ानिस्तान ने जापान को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। जबकि टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेगी।
खबर विस्तार : -
Afghanistan vs Japan: एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के क्रिकेट इवेंट का पहला मैच गुरुवार को ग्रुप A में अफगानिस्तान बनाम जापान के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान द्वारा बनाए गए 129 रनों के जवाब में जापान की पूरी टीम 81 रनों पर सिमट गई। अफगानिस्तान की जीत के हीरो स्पिनर अरब गुल रहे। जिन्होंने अपने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल 8 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि लेफ्ट-आर्म स्पिनर नंगेयालिया खारोटे ने 3 विकेट लिए।
अफगानिस्तान ने बनाए थे 129 रन
इस मैच में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए, अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद अकरम ने 34 रन, कप्तान दरविश रसूली ने 29 और करीम जनत ने 21 रन बनाए। छठे नंबर पर बैटिंग करने आए मोहम्मद इशाक ने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाने में कामयाब रही। जापान के लिए शोमा सुगाया-स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि थॉमस और डेविस ने एक-एक विकेट लिया।
81 रनों पर ही सिमट गई जापान
130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की शुरुआत बहुत खराब रही और शून्य के स्कोर पर ही उनका पहला विकेट गिर गया। जबकि रियो सकुरानो-थॉमस और कप्तान फ्लेमिंग ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की। फ्लेमिंग 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, थॉमस और बेंजामिन डेविस ने तीसरे विकेट के लिए 22 रन जोड़े। इस समय ऐसा लग रहा था कि जापान अफगानिस्तान को चुनौती देने की स्थिति में है। हालांकि, इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। 53 रनों पर तीसरा विकेट गिरने के बाद, जापान की टीम 19.3 ओवर में 81 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान 48 रनों से जीता।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तानी महिला टीम ने जीता ब्रॉन्ज, फातिमा सना ने खेली तेज तर्रार पारी
डेब्यू मैच में छाए अरब गुल
अरब गुल मोमंद ने अफगानिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें दो मेडन ओवर भी शामिल थे। इसके अलावा नंगेलिया खरोटे ने 3.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि अब्दुल्ला अहमदजई को 2 और नजीबुल्लाह जदरान को 1 विकेट मिला। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम अपने ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जापान का अगला मैच 26 सितंबर को नेपाल के खिलाफ है और अफगानिस्तान का मुकाबला 25 सितंबर को नेपाल से होगा।
क्वार्टर-फाइनल की रेस
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अपनी ऊंची रैंकिंग के आधार पर क्वार्टर-फाइनल में सीधे जगह बना ली है। हालांकि, ग्रुप A (अफगानिस्तान, नेपाल और जापान) और ग्रुप B (ओमान, मलेशिया और हांगकांग) की टीमों को क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचने के लिए ग्रुप स्टेज की चुनौतियों से पार पाना होगा। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी। इसका मतलब है कि अफगानिस्तान, जापान और नेपाल में से एक टीम बाहर हो जाएगी, जबकि बाकी दो टीमें अंतिम-आठ स्टेज में पहुंचेंगी। खास बात यह है कि इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना 28 सितंबर को क्वार्टर-फाइनल में टीम इंडिया से होगा।
28 सितंबर को अपना क्वार्टर-फाइनल मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी। भारत का मुक़ाबला उस टीम से होगा जो ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहेगी। इसका मतलब है कि अगले दो दिनों में यह तय हो जाएगा कि क्वार्टर-फाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम से होगा। भारतीय महिला टीम फाइनल में श्रीलंका को हराकर पहले ही गोल्ड मेडल जीत चुकी है; अब देखना यह है कि पुरुष टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
अफगानिस्तान बनाम जापान प्लेइंग XI
अफगानिस्तानः मोहम्मद अकरम, नजीबुल्लाह जदरान, विश रसूली (कप्तान), हसन ईसाखेल (विकेट कीपर), मोहम्मद इशाक, इस्मत आलम,करीम जनत,अब्दुल्ला अहमदजई, नंगेयालिया खरोटे, अरब गुल।
जापानः लैकलन यामामोटो-लेक, वातारू मियाउची, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग, एलेक्स शिराई पैटमोर, बेंजामिन इतो, इब्राहिम ताकाहाशी, रियो साकुराओ-थॉमस,डेक्लन सुजुकी, शोमा स्लेटर, चारली हारा हिन्ज़, माकोतो तानियामा ।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, श्रीलंका को फाइनल में बुरी तरह से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16