ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका, लिजाड विलियम्स को टीम में मिली जगह
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज क्वाना मफाका चोट के चलते बाहर हो गए हैं। मफाका की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को साउथ अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
AUS vs SA ODI Series: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज की शुरूआत गुरूवार से होगी। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही मेजबान साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज चोटिल हो गया है। अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज क्वेना माफाका दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
माफाका की जगह लिजाड विलियम्स साउथ अफ्रीकी वनडे स्क्वॉड में शामिल
माफाका की जगह पर अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को साउथ अफ्रीका के वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने बुधवार को एक बयान में कहा, "सीरीज की तैयारी के दौरान ट्रेनिंग के समय तेज गेंदबाज माफाका को चोट लगी और चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जाएगी। बोलैंड के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को उनकी जगह चुना गया है और वे आज ही टीम से जुड़ेंगे। माफाका उन प्रमुख तेज गेंदबाजों की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं जो हैमस्ट्रिंग की चोटों के कारण बाहर हो गए हैं। इस सूची में कागिसो रबाडा, ओटनिल बार्टमैन और लुंगी एनगिडी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। रबाडा इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं, बार्टमैन और एनगिडी शुरुआती 16 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद चोटिल हो गए।
चोटों के नाते साउथ अफ्रीका का तेज गेंदबाजी अटैक नजर आ रहा अनुभवहीन
इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डुआन जानसन और अनकैप्ड गेंदबाज न्कोबानी मोकोएना को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया। चोटों के इस सिलसिले के कारण ऑस्ट्रेलिया (मौजूदा वनडे विश्व कप विजेता) के खिलाफ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका का तेज गेंदबाजी अटैक अनुभवहीन नजर आ रहा है। तेज गेंदबाजी विभाग में अब ऑलराउंडर मार्को जानसन और कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी के साथ-साथ डुआन जानसन और मोकोएना शामिल हैं। इन दोनों ने मिलकर अब तक सिर्फ चार वनडे मैच खेले हैं। 2021 में डेब्यू करने के बाद से आठ वनडे मैच खेल चुके विलियम्स अनुभव की कमी वाली इस टीम में अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आएंगे।
साउथ अफ्रीका की अपडेटेड टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसेन, मार्को जानसेन, न्कोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाद विलियम्स।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01