NZ vs WI ODI Series : न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स
खबर सार :-
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को झटका लगा है। टखने की चोट के चलते तेज गेंदबाज बेन सियर्स वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम में बेन सियर्स की जगह बेन लिस्टर को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम तेज गेंदबाजों की इंजरी से परेशान है। ब्लेयर टिकनर भी टखने की सर्जरी के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। जैकब डफी पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट चुके हैं।
खबर विस्तार : -
NZ vs WI ODI Series : वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज बेन सियर्स टखने की चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बेन सियर्स की जगह बेन लिस्टर टीम में शामिल
बेन सियर्स की जगह पर 16 सदस्यीय टीम में बेन लिस्टर को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि सियर्स को मई में आयरलैंड के खिलाफ चार दिन के टेस्ट के बाद से टखने में लगातार दर्द हो रहा था, जो ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन और बढ़ गया। इसी कारण एतहियात के तौर पर उन्हें इलाज के लिए न्यूजीलैंड भेजने का फैसला किया गया है।
लिस्टर ने पाकिस्तान के खिलाफ किया था वनडे डेब्यू
लिस्टर आने वाले दिनों में गुयाना में न्यूजीलैंड टीम के साथ मिलेंगे। 30 साल के मध्यम गति के तेज गेंदबाज लिस्टर ने 2023 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वह न्यूजीलैंड के लिए अब तक कुल 17 इंटरनेशनल मुकाबले (4 वनडे और 13 टी20) खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 17 विकेट निकाले हैं। वह अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहे थे।
तेज गेंदबाजों की इंजरी से परेशान है न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टीम अपने तेज गेंदबाजों की इंजरी से खासा परेशान है। सियर्स से पहले ब्लेयर टिकनर भी टखने की तय सर्जरी के कारण स्वदेश लौट चुके हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहे थे। वहीं, जैकब डफी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण इंग्लैंड में हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे।
काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्के 2026 के पहले हाफ में वर्कलोड मैनेज करने के लिए इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। पांच मैचों की सीरीज गुयाना में शुरू होगी, जिसके पहले तीन मैच 11, 13 और 16 जुलाई को होंगे, जिसके बाद सीरीज के आखिरी दो मैच 19 और 21 जुलाई को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में होंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम : मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।
ये भी पढ़ें...टी20 में अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, ईशान किशन बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22