Afghanistan vs Nepal: एशियन गेम्स में नेपाल ने किया बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से चटाई धूल
खबर सार :-
Afghanistan vs Nepal Asian Games 2026: पहले बैटिंग करते हुए, अफगानिस्तान की टीम अपने 20 ओवरों में सिर्फ 102 रन ही बना सकी। जवाब में, नेपाल ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, और इस दौरान उसने पांच विकेट गंवाए।
खबर विस्तार : -
Afghanistan vs Nepal: नेपाल की क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 ( Asian Games 2026) में बड़ा उलटफेर करते हुए सबको को चौंका दिया। कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 102 रन ही बना सकी। जवाब में नेपाल ने 18वें ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
संदीप और रोहित ने खेली शानदार पारी
अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 12 रन के स्कोर पर दो और 31 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन संदीप जोरा की 35 गेंदों में 34 रनों की पारी और पूर्व कप्तान रोहित पौडेल की 32 गेंदों में नाबाद 33 रनों की पारी की बदौलत, टीम ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 103 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इनके अलावा नेपाल के कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजों की मददगार इस पिच पर नेपाल के बल्लेबाजों ने संयम से खेलकर छोटे से लक्ष्य को आसानी से हासिल किया। अफगानिस्तान के लिए फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और अरब गुल मोमंद ने एक-एक विकेट लिया।
102 रन ही बना पाई अफगानिस्तान
इससे पहले, अफगानिस्तान के कप्तान दारविश रसूली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम की शुरुआत खराब रही और शीर्ष तीन बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ओपनर मोहम्मद अकरम (2 रन) और हसन ईसाखिल बिना खाता खोले ही आउट हो गए, जबकि करीम जनत 9 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फैसल शिलोजादा और पांचवें नंबर पर आए नजीबुल्लाह जदरान ने टीम की पारी को संभाला। दोनों ने 30-30 रन की पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 102 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ेंः- Ind vs Jpn: बड़े उलटफेर का शिकार होने से बची टीम इंडिया, रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नांगेलिया खारोटे ने भी नाबाद 17 रन बनाए। नेपाल की ओर से कुशल भुरतेल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट लिए। नेपाल ने इससे पहले 2014 में चटगांव में अफगानिस्तान को हराया था। नेपाल और अफगानिस्तान के बीच अब तक 5 T20 मैच खेले जा चुके है। जिसमें नेपाल ने 2 और अफगानिस्तान को 3 जीत मिली।
क्वार्टर-फाइनल में पहुंच सकता है नेपाल
नेपाल को अपना अगला मैच शनिवार को जापान के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जीत से नेपाल ग्रुप टॉपर के तौर पर क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा। फिलहाल अफगानिस्तान ने अपने दो लीग-स्टेज मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। उनके अब कोई मैच नहीं बचे हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से वे ग्रुप A की स्टैंडिंग में सबसे ऊपर हैं। नेपाल ने अपना पहला मैच जीता था और अब वे अपने आखिरी लीग मैच में जापान की टीम का सामना करेंगे, जो अभी तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। लीग स्टेज में हर टीम सिर्फ दो मैच खेलती है और हर ग्रुप की टॉप दो टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी। अगर नेपाल जापान को हरा देता है, तो वे ग्रुप लीडर के तौर पर क्वार्टर-फाइनल में पहुंच जाएंगे।
नेपाल या अफगानिस्तान से होगा भारत का मुकाबला
भारत एशियन गेम्स के पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सीधे खेलेगा। 28 सितंबर को उनका मुक़ाबला ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीम से होगा। आज इससे पहले, नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की है, जिससे ग्रुप A में दूसरे स्थान की दौड़ अहम हो गई है। चूंकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वार्टर फ़ाइनल में भारत से खेलेगी, इसलिए भारत का मुक़ाबला नेपाल या अफगानिस्तान में से किसी एक से हो सकता है। फिलहाल, हार के बावजूद अफ़ग़ानिस्तान ग्रुप में सबसे ऊपर है, जबकि नेपाल दूसरे स्थान पर है।
ये भी पढ़ेंः- SA vs AUS 1st odi: ब्रीत्जके के 'शतक' के बाद केशव की फिरकी में फंसे कंगारू, दक्षिण अफ्रीका ने जीता पहला वनडे
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06