Ireland vs Bangladesh 3nd T20I: आयरलैंड बनाम बांगलादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला मंगलवार को चटगांव में खेला गया। तीसरा T20I में बांग्लादेश ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए, आयरलैंड ने 19.5 ओवर में 117 रन ही बना पाई। जवाब में मेजबान बांग्लादेश ने 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन तमीम (Tanzid Hasan) (55*) ने उम्दा पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग ने 38 रनों का तेज तर्रार पारी खेली। लेकिन उनके विकेट के पतन के बाद आयरलैंड ने लगातार अपने विकेट खोए। मध्यक्रम में सिर्फ जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके। जिससे पूरी टीम 19.5 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट लिए।
119 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही सैफ हसन (19) और लिटन दास (7) जल्दी आउट हुए। इसके बाद तंजीद हसन तमीम (Tanzid Hasan) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया। बांग्लादेश से पारी की शुरुआत करने आए तंजीद ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 36 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। तंजीद हसन के अलावा परवेज हुसैन इमोन ने 37 रनों की अहम पारी खेली। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
IND vs AFG Test Live Score: भारत ने 564 रन बनाकर घोषित की पहली पारी, मोहम्मद सलीम ने झटके 6 विकेट
2026-06-07
IND vs AFG 1st Test: गिल-पंत की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, बनाया प्रचंड रिकॉर्ड
2026-06-07
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
ENG vs NZ Lord Test: 226 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड मिला 254 रनों का टारगेट
2026-06-05
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03