IPL 2025 Suspended: भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL स्थगित
खबर सार :-
IPL 2025 Suspended: बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है।
खबर विस्तार : -
IPL 2025 Suspended: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है। शुक्रवार से कोई मैच नहीं होगा।
IPL 2025 Suspended: एक हफ्ते के लिए IPL स्थगित
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। इसके बाद हम स्थिति का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से शेड्यूल जारी करेगा। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला होगा, वह खुद इस पर फैसला लेंगे। फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों को स्थिति के बारे में जानकारी दे रही है। उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया कि उन्हें वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
इससे पहले धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द कर दिया गया था। दरअसल धर्मशाला और आसपास के इलाकों में हवाई अड्डे बंद होने के कारण, पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शुक्रवार सुबह आईपीएल द्वारा आयोजित विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे।
IPL 2025 Suspended: ग्रुप चरण में अभी 13 मैच बाकी
बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक 58 मैच हो चुके हैं। ग्रुप चरण में 13 मैच खेले जाने बाकी हैं। जिसमें धर्मशाला में रद्द हुआ मैच भी शामिल है। हालांकि अभी तक कोई भी टीम आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। अब यह भी तय नहीं हो पाया है कि बचे हुए मैच कब और कहां खेले जाएंगे। सूत्रों की माने आईपीएल का शेड्यूल दूसरी जगह शिफ्ट हो सकता है। आईपीएल के मैच पहले भी भारत से दूसरी जगहों पर शिफ्ट किए जा चुके हैं। भारत ने कोरोना के दौरान यूएई में आईपीएल का आयोजन किया था। लोकसभा चुनाव के कारण भी एक बार आईपीएल को शिफ्ट किया जा चुका है।
IPL 2025 में अभी इन टीमों के बीच होना है मैच
- LSG vs RCB
- SRH vs KKR
- PBKS vs MI
- DC vs GT
- CSK vs RR
- RCB vs SRH
- GT vs LSG
- MI vs DC
- RR vs PBKS
- RCB vs KKR
- GT vs CSK
- LSG vs SRH
गौरतलब है कि भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है, वह लगातार भारतीय सीमा पर हमला करने की नापाक कोशिशों में लगा हुआ है। इसी के चलते 8-9 मई की रात इस बार पाकिस्तानी सेना ने भारत को निशाना बनाकर कई मिसाइल और ड्रोन दागे, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही तबाह कर डाला। पाकिस्तान LOC पर भी लगातार बिना उकसावे के फायरिंग कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01