India vs Australia Live Score: बारिश की भेंट चढ़ा पांचवां मैच, भारत ने 2-1 से जीती टी20 सीरीज
खबर सार :-
India vs Australia Live Score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच बारिश के कारण धुल गया। लगातार भारी बारिश के कारण 4.5 ओवर से आगे खेल नहीं हो सका। बारिश के कारण खेल रोके जाने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए थे।
खबर विस्तार : -
India vs Australia Live Score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया सीरीज़ का पांचवां टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में 52 रन बनाए। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 13 गेंदों पर 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 रन और शुभमन गिल 16 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे थे। उसी समय ब्रिस्बेन में बारिश आ गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी, तो अंपायरों ने मैच रद्द करने और भारतीय टीम को विजेता घोषित करने का फैसला किया।
India vs Australia Live Score: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बरकरार
कैनबरा में खेला गया सीरीज का पहला टी20 मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी20 मैच 4 विकेट से जीता। भारत ने तीसरा टी20 मैच 5 विकेट से जीता। चौथे टी20 मैच में भारत ने 48 रनों से जीत हासिल कर बढ़त बना ली, जो निर्णायक साबित हुई। इस जीत के साथ, सूर्यकुमार यादव का कप्तान के रूप में कोई टी20 सीरीज न हारने का रिकॉर्ड बरकरार रहा। इससे पहले, सूर्यकुमार की कप्तानी में, भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 जीता था, जो टी20 प्रारूप में ही खेला गया था।
IND vs AUS Live Score 5th T20 : अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज घोषित किया गया। अभिषेक ने सीरीज में 163 रन बनाए। यह उनका लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द सीरीज है। वह एशिया कप 2025 में भी प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। इस मैच के साथ भारत के तीन मैचों के वनडे और पांच मैचों के टी20 दौरे का अंत हुआ, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर को पहले वनडे मैच से हुई थी।
India playing XI: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती।
Australia playing XI: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), मिचेल मार्श (कप्तान), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा नाथन एलिस।
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01