IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत ने निर्णायक मैच में तिलक वर्मा को किया बाहर, रिंकू को मिला मौका
खबर सार :-
IND vs AUS Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का आखिरी मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बारिश के कारण खेल में खलल पड़ने की आशंका है। भारत की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होंगी।
खबर विस्तार : -
India vs Australia Live Score 5th T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ऑस्ट्रेलियाई ने कोई बदलाव नहीं किया, जबकि टीम इंडिया ने निर्णायक मुकाबले में एक बड़ा बदलाव किया। भारत ने तिलक वर्मा को आराम देकर रिंकू सिंह को मौका दिया।
IND vs AUS Live Score: भारत की नजर सीरीज पर
बता दें कि इस निर्णायक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम श्रृंखला पर कब्जा करना चाहेगी। सूर्या ब्रिगेड पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था। जबकि मिशेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला बराबर करने की कोशिश करेगी। हालांकि कंगारू टीम के लिए ऐसा करना दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ करना आसान नहीं होगा। वैसे ब्रिस्बेन में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है साथ ही अगर यहां बल्लेबाज जम गया तो वो रन बना सकता है।
Brisbane Weather: कैसी रहेगी गाबा की पिच
ब्रिस्बेन के गाबा की पिच ऑस्ट्रेलिया की सबसे उछाल वाली पिचों में से एक है। तेज़ गेंदबाज़ों के लिए यह मददगार होती है, और अगर मौसम अनुकूल हो, तो गेंद भी मूव कर सकती है। बैकफुट पर अच्छा खेलने वाले बल्लेबाज़ यहां खेलना पसंद करते हैं, क्योंकि उछाल भी मददगार हो सकता है। मैच के दौरान मौसम की स्थिति के बारे में, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 99% आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, और शाम 6 बजे के बाद बारिश की 50% संभावना है। मैच के आगे बढ़ने के साथ-साथ बारिश के कारण बीच-बीच में व्यवधान आ सकता है।
India playing XI: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती।
Australia playing XI: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), मिचेल मार्श (कप्तान), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा नाथन एलिस।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01