IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
खबर सार :-
Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। गोल्ड मेडल मैच में उनका सामना श्रीलंका से होगा।
खबर विस्तार : -
IND W vs BAN W Asian Games 2026: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा के तूफानी शतक की मदद से भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 15.4 ओवर में 81 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मैच में श्रीलंका का सामना करेगी।
भारत ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया
कोरोगि स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मैच में, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर शेफाली वर्मा की जबरदस्त सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने 4 विकेट पर कुल 195 रन बनाए। शेफाली ने सिर्फ 49 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जो उनके इंटरनेशनल T20 करियर की पहली सेंचुरी थी। शेफाली ने 49 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 3 चौके शामिल थे।
इस सेंचुरी के साथ, उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा सबसे तेज T20 सेंचुरी के स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मंधाना ने भी 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। शेफाली के अलावा, स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 33 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से मारूफा अख्तर, संजीदा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर ने एक-एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- 25 छक्के और 15 चौके...अभिषेक शर्मा ने बाउंड्रीज से बना डाली डबल सेंचुरी, 91 गेंदों में ठोके 233 रन
81 रनों पर सिमट गई बांग्लादेश
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए ओपनर दिलारा अख्तर 24 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहीं। भारत के लिए नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। श्री चरानी ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने यह मैच 114 रनों से जीत लिया। जो टी20 इंटरनेशनल में ये रनों के लिहाज से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंच गया है। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा।
भारत-श्रीलंका के बीच 'गोल्ड मेडल' की होगी जंग
भारतीय टीम अब 22 सितंबर (मंगलवार) को फाइनल में श्रीलंका का सामना करेगी। भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मौजूदा टूर्नामेंट में, श्रीलंका ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है। गोल्ड मेडल का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला भी 22 सितंबर को ही खेला जाएगा। इससे पहले हांगझोऊ एशियाई खेल 2022 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
एशियन गेम्स विमेंस क्रिकेट गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल शेड्यूल
| डेट | मैच | टाइमिंग | मेडल |
|---|---|---|---|
| 22 सितंबर 2026 | पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश | सुबह 5.30 बजे से | ब्रॉन्ज |
| 22 सितंबर 2026 | इंडिया वर्सेस श्रीलंकै | सुबह 10.30 बजे से | गोल्ड |
पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका
उधर चमारी अटापट्टू की नाबाद 83 रनों की पारी की बदौलत, श्रीलंका ने महिला एशियाई खेल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ, श्रीलंकाई टीम फाइनल में जगह बनाई और कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। शवाल ज़ुल्फिकार और आयशा जफर के बीच शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान को 177 रनों के स्कोर तक पहुंचाया; आयशा 71 रन पर रन आउट हुईं, जबकि ज़ुल्फिकार ने 54 रन बनाए। श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 17.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका, चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10