दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा
खबर सार :-
पहली बार ब्लाइंड महिला टी-20 विश्व कप 11 से 25 नवंबर तक खेला जाएगा। मैच नई दिल्ली और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। पाक के मैच के लिए वैकल्पिक स्थल पर विचार किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः भारत ने पहली बार आयोजित होने वाले दृष्टिबाधित महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। देश भर में कठोर प्रशिक्षण और चयन शिविरों के बाद चुने गए 56 खिलाड़ियों से टीम की घोषणा की गई है।
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप 11 से 25 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 21 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा ले रही हैं।
ये मैच नई दिल्ली और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। काठमांडू को तीसरे मेजबान शहर के रूप में चुना गया था, पाक के मैच यहीं होने थे, लेकिन नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, एक वैकल्पिक स्थल पर विचार किया जा रहा है।
समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड की क्रिकेट शाखा, द क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) इस ऐतिहासिक वर्ल्ड कप का आयोजक है। संगठन का यह प्रयास दिव्यांग खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने में भारतीय नेतृत्व को दर्शाता है।
सीएबीआई के अध्यक्ष महंतेश जी. किवादासन्नावर ने कहा कि यह विश्व कप सिर्फ़ एक टूर्नामेंट नहीं है। यह साहस, कौशल और समावेशिता का उत्सव है। भारत में इसकी मेजबानी करना बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारी लड़कियां लाखों लोगों को प्रेरित करके देश को गौरवान्वित करेंगी।
इससे पहले, भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने 2023 आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट में एक गौरवशाली अध्याय लिखा।
टीमः
बी1 श्रेणीः सिमु दास (दिल्ली), पी. करुणा कुमारी (आंध्र प्रदेश), अनु कुमारी (बिहार), जमुना रानी टुडू (ओडिशा), काव्या वी (कर्नाटक)।
बी2 श्रेणीः अनेखा देवी (दिल्ली), बसंती हांसदा (ओडिशा), सिमरनजीत कौर (राजस्थान), सुनीता सराठे (मध्य प्रदेश), पार्वती मरांडी (ओडिशा)।
बी3 श्रेणीः दीपिका टी.सी. (कर्नाटक - कप्तान), फूला सोरेन (ओडिशा), गंगा एस कदम (महाराष्ट्र - उप कप्तान), काव्या एन.आर. (कर्नाटक), सुषमा पटेल (मध्य प्रदेश), दुर्गा येवले (मध्य प्रदेश)।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Ind vs NZ : न्यूजीलैंड ने मैच में कसा शिकंजा, 116 रन पर भारत के 6 विकेट गिरे
2026-11-28
-
IND vs NZ 2nd Tes: न्यूजीलैंड ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 246
2026-11-27
-
IND-A vs SL-A: सितारों से सजी टीम इंडिया का टूटा सपना, फाइनल में श्रीलंका
2026-11-27
-
युवराज का 'गुरुमंत्र'...और वैभव ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
2026-11-25
-
India A vs UAE: वैभव ने 'दोहरा शतक' ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
2026-11-24
-
India A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी की सुनामी, 28 गेंदों पर ठोका शतक
2026-11-24
-
SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने टी20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास
2026-11-24
-
वेलिंगटन मैच ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत को भी लगा झटका
2026-11-23
-
IND vs NZ : मिचेल-फिलिप्स ने टाली हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
2026-11-23
-
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को हराया
2026-11-23
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21