India A vs Sri Lanka A Unofficial Test : भारत-ए के खिलाफ श्रीलंका-ए की मजबूत शुरुआत, शतक की ओर कप्तान सहान
खबर सार :-
श्रीलंका ए ने भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में शानदार शुरूआत की। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर श्रीलंका ए ने 5 विकेट खोकर 288 रन बनाए। श्रीलंका ए को पावंथा वीरसिंघे और सोहन डी लिवेरा ने अच्छी शुरूआत दी। श्रीलंका ए की ओर से कप्तान सहान अराचिगे ने 83 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ए की ओर से सारांश जैन और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाए।
खबर विस्तार : -
India A vs Sri Lanka A Unofficial Test : श्रीलंका-ए ने भारत-ए के खिलाफ चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के शुरुआती दिन शानदार शुरुआत की है। मेजबान टीम ने गुरुवार के खेल की समाप्ति तक 85 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था।
भारत-ए ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित
भारत-ए ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पावंथा वीरसिंघे और सोहन डी लिवेरा ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। सोहन डे लिवेरा 3 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वीरसिंघे ने नुवानिदु फर्नांडो के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। वीरसिंघे ने 67 गेंदों की अपनी पारी में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 39 रन बनाए। श्रीलंका ने 86 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से एशेन बंडारा ने फर्नांडो के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। फर्नांडो ने टीम के खाते में 44 रन का योगदान दिया, जबकि एशेन बंडारा 3 बाउंड्री के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए।
83 रन बनाकर नाबाद हैं कप्तान सहान अराचिगे
श्रीलंका ने 171 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अंजला बंडारा ने कप्तान सहान अराचिगे के साथ पांचवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंजला 3 चौकों के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान सहान 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 83 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय खेमे से सारांश जैन ने 77 रन देकर 2 विकेट हासिल कर लिए हैं, जबकि यश ठाकुर ने 32 रन देकर 2 विकेट निकाले हैं। इनके अलावा, गुरनूर बरार 49 रन देकर 1 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
भारत-ए की प्लेइंग इलेवन : साईं सुदर्शन, अमन मोखाडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, सारांश जैन, जीशान अंसारी, औकिब नबी डार, यश ठाकुर और गुरनूर बरार।
श्रीलंका-ए की प्लेइंग इलेवन : पावंथा वीरसिंघे, सोहन डे लिवेरा, नुवानिदु फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), चमिका गुणसेकरा, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवंता, दुलज समुदिथा और असंका मनोज।
ये भी पढ़ें...न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22