IND vs SL: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर ! कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट, वॉर्मअप मैच से बाहर
खबर सार :-
IND vs SL XI: दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, भारतीय टीम आज से मेजबान श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेल रही है। हालांकि चोटिल शुभमन गिल मैदान में नहीं उतरेंगे।
खबर विस्तार : -
IND vs SL XI Warm-Up Match: श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट के कारण वॉर्म-अप मैच से बाहर हो गए हैं। वे आगे खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। लेकिन इस मेडिकल अपडेट के सामने आने के बाद श्रीलंका दौरे की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय फैंस की चिंताएं बढ़ गई है। कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट XI के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
शुभमन गिल वॉर्मअप मैच से बाहर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर गिल के बारे में जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा, "गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर, वे श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।" गिल की चोट ने भारतीय खेमे में चिंता बढ़ा दी है। टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि कप्तान गिल की चोट गंभीर न हो।
शुभमन गिल की जगह केएल राहुल बने कप्तान
चोटिल शुभमन गिल की गैर-मौजूदगी में, अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को प्रैक्टिस मैच के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह वॉर्म-अप मैच भारतीय टीम के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। भारत की टेस्ट टीम के खिलाड़ियों में से सिर्फ केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने ही पहले श्रीलंका का दौरा किया है। इसलिए, यह तीन दिन का मैच भारतीय खिलाड़ियों को वहां के हालात के अनुकूल ढलने में मदद करेगा।
शानदार फॉर्म में कप्तान गिल
भारतीय टीम मैनेजमेंट यह पक्का करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि गॉल में होने वाले ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच से पहले गिल पूरी तरह फिट हों। दरअसल हाल के टेस्ट क्रिकेट में गिल का फॉर्म जबरदस्त रहा है। उन्होंने अपने पिछले 10 मैचों में छह शतक और 1,109 रन बनाए हैं, इसलिए सीरीज जीतने की टीम इंडिया की उम्मीदों के लिए गिल की फिटनेस को बहुत अहम माना जा रहा है।
टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में शुरू होगा।
पहला टेस्ट: 15 अगस्त से (गाले)
दूसरा टेस्ट: 23 अगस्त से (कोलंबो)
WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर भारत
गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में टीम श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। टीम इंडिया अभी WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है।
भारत : केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन,प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल।
श्रीलंका XI: सोनल दिनुशा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, निशान मदुश्का, अहान विक्रमसिंघे, अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवंता, रविंदु रसांथा, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज।
FAQ
1. टीम इंडिया को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे ?
WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए, भारत को अपने बचे हुए नौ टेस्ट मैचों में से लगभग 7 से 8 मैच जीतने होंगे। टीम अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है ।
2. जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे या नहीं ?
जसप्रीत बुमराह ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने की मंज़ूरी मिल गई है। लेकिन घुटने की चोट कारण वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। जिसके चलते वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
3. शुभमन गिल को प्रैक्टिस के दौरान कितनी बार चोट लगी ?
श्रीलंका सीरीज से पहले कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन (नेट्स) के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल दो बार चोटिल हुए। पहली चोट तब लगी जब तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की एक गेंद उनके दाहिने अंगूठे पर लगी, जबकि दूसरी चोट स्लिप-कैचिंग ड्रिल के दौरान लगी। हालांकि, उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं।
ये भी पढ़ेंः- श्रीलंका की धरती पर 11 सालों से अजेय है टीम इंडिया, 3-0 से जीती थी आखिरी सीरीज, जानें कैसा है रिकॉर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02