श्रीलंका की धरती पर 11 सालों से अजेय है टीम इंडिया, 3-0 से जीती थी आखिरी सीरीज, जानें कैसा है रिकॉर्ड
खबर सार :-
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया रिकॉर्ड दमदार रहा है। 11 सालों से टीम इंडिया श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। विराट कोहली की कप्तानी में इंडिया ने आखिरी टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
खबर विस्तार : -
IND vs SL: दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर है। 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दोनों देशों के बीच यह सीरीज सिर्फ द्विपक्षीय मुकाबलों तक ही सीमित नहीं है। इस सीरीज में जीतने वाली टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स में भी बड़ा बदलाव दिखेगा। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया सीरीज में जीत दर्ज कर डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाना चाहेगी। सीरीज से पूर्व टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। अभ्यास मैच के जरिए टीम इंडिया श्रीलंका की परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने के साथ खुद की तैयारियों को भी परखेगी। वहीं, भारतीय टीम के रिकॉर्ड की बात की जाए तो पिछले एक दशक से टीम इंडिया श्रीलंका में अजेय रही है। मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड भी दमदार रहा है।
टीम इंडिया का श्रीलंका में ऐसा है टेस्ट रिकॉर्ड
श्रीलंका की सरजमी पर टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बेहतर है। साल 1985 से 2017 के बीच दोनों देशों के बीच खेले गए कुल 24 टेस्ट मैच खेले गए। जिसमें टीम इंडिया ने 9 मैच जीते जबकि 7 मैचों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की। दोनों देशों के बीच 8 टेस्ट ड्रॉ रहे। टीम इंडिया ने श्रीलंका की धरती पर पहला टेस्ट अगस्त 1985 में कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला था। यह मैच ड्रॉ हुआ था। शुरूआत के वर्षों में टीम इंडिया को श्रीलंकाई परिस्थितियों में काफी संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि, बीते कुछ सालों में तस्वीर बदल गई और टीम इंडिया का श्रीलंका में रिकॉर्ड बेहतर हुआ है।
2015 से श्रीलंका में नहीं हारी टीम इंडिया
पिछले 11 सालों में टीम इंडिया ने श्रीलंका की धरती पर एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। इंडिया को श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैचों में हार अगस्त 2015 में गॉल में मिली थी। उस मैच में श्रीलंका ने 63 रनों से भारत को हराया था। उसके बाद से खेले गए पांचों टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। अगस्त 2015 में कोलंबो में 278 रन से जीत का शुरू हुआ सिलसिला लगातार जारी है। सीरीज के अगले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर 117 रन से एक और जीत दर्ज की थी।
टीम इंडिया ने आखिरी बार 2017 में विराट कोहली की अगुवाई में श्रीलंका का टेस्ट दौरा किया था। यह दौरा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार विदेशी दौरों में से एक रहा। टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट में पहली पारी में 600 रन बनाने के बाद 304 रन से जीत दर्ज की। कोलंबो टेस्ट पारी और 53 रनों से जीता। इसके बाद पल्लेकल में पारी और 171 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम की। सीरीज में क्लीन स्वीप ने भारत के विदेशी धरती पर दबदबे को साबित किया।
जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी बिखेरेंगे जलवा
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से न उबर पाने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह के स्थान पर जम्मू-कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। आकिब ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान खींचा है। वह जम्मू-कश्मीर की ओर से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। वहीं, साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी अभी सवाल है, हालांकि 'क्रिकबज' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुदर्शन पहले टेस्ट के लिए फिट हो जाएंगे और वह 8 अगस्त तक टीम से जुड़ सकते हैं।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।
ये भी पढ़ें-टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी पर मंडराया खतरा ! ' हिटमैन' से पंगा लेना पड़ा भारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13