IND vs ENG 3rd ODI: रोहित का शतक गया बेकार, इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

खबर सार :-

IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में भारत को 27 रनों से हराकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 388 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन जवाब में भारत सिर्फ़ 360 रन ही बना सका। रोहित शर्मा का शतक बेकार गया।
IND vs ENG 3rd ODI: रोहित का शतक गया बेकार, इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

खबर विस्तार : -

IND vs ENG 3rd ODI: ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर रविवार को खेले गए हाई-स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट

डकेट ने ठोका शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेन डकेट (Ben Duckett) और जैकब बेथेल जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 181 गेंदों में 192 रनों की साझेदारी की। हालांकि बेथेल शतक से चुक गए और 93 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, डकेट ने जो रूट (Joe Root) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 101 रन जोड़े और टीम का स्कोर 293 तक पहुंचाया। डकेट ने 135 गेंदों में 141 रनों की शानदार पारी खेली। 

 रूट-बटलर की तूफानी पारी

डकेट के आउट होने के बाद जो रूट ने मोर्चा संभाला; उन्होंने चौथे विकेट के लिए जोस बटलर (Jos Buttler) 63 रन 19 गेंद के साथ अटूट साझेदारी करके टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। वहीं रूट 48 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि बटलर ने 13 गेंदों में 41 रनों की तूफ़ानी नाबाद पारी खेली (जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे)। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए और प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिया।

27 रनों से हारी टीम इंडिया

जवाब में, भारतीय टीम अपने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 24.2 ओवर में 147 रनों की साझेदारी की। गिल 84 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए; इसके बाद, रोहित ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 86 गेंदों में 113 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 260 तक पहुंच गया।

रोहित का शतक गया बेकार

रोहित शर्मा 110 गेंदों में 138 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में 5 छक्के और 17 चौके शामिल थे। इसके बाद, कोहली ने ईशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 44 रन जोड़े। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मैच में वापसी कर रही है, लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई। कोहली 60 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान ने 14 रन बनाए। साथ ही, गुरनूर बरार 18 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम के लिए सैम करन ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए, जबकि आदिल रशीद  जैकब बेथेल और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला। फिलहाल इंग्लैंड ने टी20 के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

ये भी पढ़ेंः- ENG vs IND 3rd ODI: लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित-कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली जोड़ी
 

अन्य प्रमुख खबरें