IND vs AFG: डेब्यू मैच में मानव सुथार ने बनाया महारिकॉर्ड,152 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान, भारत ने दिया फॉलोऑन
खबर सार :-
IND vs AFG Test: भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। सुथार ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में छह विकेट लिए। वह डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। फिलहाल भारत ने फॉलोऑन दे दिया है।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG Test Live Score: भारत बनाम अफग़ानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के 564 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 152 रनों पर ही सिमट गई। डेब्यू मैच में ही भारत के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार (Manav Suthar ) ने इतिहास रच दिया। मानव विपक्षी बल्लेबाजों के लिए एक ऐसी अबूझ पहेली साबित हुए जिसे वे सुलझा नहीं पाए। मानव सुथार ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
IND vs AFG Test Live Score: भारत ने दिया फॉलोऑन
भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन पर घोषित की थी। इस तरह भारत को 412 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है। भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन (followon) देने का फैसला किया है जिसके जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी। दरअसल फॉलोऑन (followon ) का नियम तब लागू होता है जब पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम पहली पारी में 200 या उससे ज़्यादा रनों की बढ़त हासिल कर लेती है। अगर अफग़ानिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में भारत पर बढ़त नहीं बना पाती है, तो टीम इंडिया एक पारी से बड़ी जीत दर्ज करेगी। इससे पहले 2018 में भी भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को एक पारी से हराया था।
IND vs AFG Test: सिर्फ़ 39 रन ही जोड़ पाया अफगानिस्तान
तीसरे दिन 5 विकेट पर 113 रन से आगे खेलते हुए, अफ़ग़ानिस्तान ने सिर्फ़ 39 रन और जोड़े और अपने बाकी पांच विकेट गंवा दिए। रहमत शाह एकमात्र ऐसे अफ़ग़ानी बल्लेबाज थे जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 60 रन बनाए; हालांकि, उन्हें दूसरे छोर पर अन्य बल्लेबाजों से ज़्यादा साथ नहीं मिला। टेस्ट के दूसरे दिन भी अफ़ग़ानिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। अब्दुल मलिक 16 रन पर आउट हुए और सेदिकुल्लाह अटल 17 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।
मानव सुथार ने गुरबाज़ को 12 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा, जबकि कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 48 गेंदों का सामना करने के बाद 20 रन पर आउट हुए। विकेटकीपर-बल्लेबाज अफसर जजई सिर्फ़ 3 रन ही बना पाए। भारत के लिए मानव सुथार ने डेब्यू मैच में 6 विकेट झटके। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट हासिल किया। पहली पारी के आधार पर भारत ने 412 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर और बांग्लादेश को फॉलोऑन दे दिया।
Manav Suthar : डेब्यू मैच में मानव सुथार ने रचा इतिहास
भारतीय टीम की ओर से स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने अपने डेब्यू पर 5-विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया। मानव सुथार अफ़ग़ानी बल्लेबाजों के लिए एक अबूझ पहेली साबित हुए। मानव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ़ 33 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भारतीय गेंदबाज़ का टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। यह रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ़ अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 61 रन देकर आठ विकेट लिए थे।
इसके अलावा आबिद अली शामिल हैं, जिन्होंने 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 55 रन देकर छह विकेट लिए थे। जबकि दिलीप जोशी, जिन्होंने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 103 रन देकर 6 विकेट लिए थे। सुथार टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय और अपने पहले टेस्ट मैच में यह कारनामा करने वाले सातवें भारतीय स्पिनर हैं। Manav Suthar ने बल्लेबाजी में भी मानव ने उपयोगी योगदान देते हुए 41 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे।
ये भी पढ़ेंः- भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस बने कप्तान, इंग्लैंड-आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम घोषित
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-25
-
2026-07-25
-
Ind Vs Zim: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दूसरे टी20 में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
2026-07-25
-
IND vs ZIM 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर फिर होंगी नजरें
2026-07-24
-
IND vs ZIM 1st T20: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-07-23
-
Ashok Sharma: किसान के बेटे ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, 150 की रफ्तार से IPL में मचाई थी सनसनी
2026-07-23
-
2026-07-23
-
2026-07-23
-
2026-07-22
-
IND vs ZIM: भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की टी-20 टीम घोषित, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
2026-07-22
-
2026-07-21
-
संजू के बाद केएल राहुल के साथ अन्याय... गौतम गंभीर पर भड़का यह दिग्गज, निर्णयों पर उठाए सवाल
2026-07-21
-
2026-07-20
-
2026-07-20
-
IND vs ENG 3rd ODI: रोहित का शतक गया बेकार, इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज
2026-07-20