ENG vs PAK: डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाना चाहेगा इंग्लैंड, जो रूट पर कप्तानी क्षमता साबित करने का होगा दबाव
खबर सार :-
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज बुधवार से लीड्स में हो रहा है। इंग्लैंड टीम के दोबारा बनाए गए टेस्ट कप्तान जो रूट पर अपनी कप्तानी क्षमता साबित करने का दबाव होगा। इंग्लैंड टीम के खेल में सुधार का भी दबाव रूट पर रहेगा।
खबर विस्तार : -
ENG vs PAK Test Series: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज बुधवार से लीड्स में हो रहा है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का इंतजार क्रिकेट फैंस को लंबे समय से था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। मेजबान इंग्लैंड घर में हो रही सीरीज में जीत दर्ज कर डब्ल्यूटीसी फाइनल 2027 के लिए दावा मजबूत करना चाहेगी। जो रूट इस सीरीज से दूसरी बार बतौर कप्तान अपने सफर का आगाज कर रहे हैं। टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में बीते कुछ समय से गिरावट आई है। इंग्लैंड टीम के खेल में सुधार और जीत दर्ज करने का भारी दबाव जो रूट पर रहेगा।
पाक के खिलाफ जो रूट का शानदार है टेस्ट रिकॉर्ड
रूट मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अकेले दम पर पारी को खींचने और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सक्षम हैं, और ऐसा वह अपने करियर में करते रहे हैं। पाकिस्तान सीरीज में भी उनसे इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट और स्थानीय फैंस आकर्षक पारियों की उम्मीद करेंगे। पूर्व में 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। वह पाकिस्तान के खिलाफ 2015 से 2024 के बीच 18 मैचों की 31 पारियों में 1,487 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 262 रन है। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर भी है। रूट का पाकिस्तान के खिलाफ औसत 53.10 रहा है। कप्तान के रूप में वापसी कर रहे रूट एक बल्लेबाज के तौर पर भी पाकिस्तान सीरीज को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।
जो रूट पर होगा कप्तान के तौर पर अपनी क्षमता साबित करने का दबाव
बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुमल के कप्तान और कोच वाली जोड़ी का सफर खत्म हो चुका है। ऐसे में देखना होगा कि इंग्लैंड अपने खेल के अंदाज में बदलाव करती है या नहीं। 35 साल के रूट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में खुद को एक बार फिर कप्तान के तौर पर अपनी क्षमता साबित करनी होगी। साथ ही, एक बल्लेबाज के तौर पर भी उनकी भूमिका बेहद अहम होने वाली है। लीड्स टेस्ट से पहले अपनी कप्तानी पर रूट ने कहा, "मैंने जब पहली बार कप्तानी संभाली थी, तब की तुलना में मैं एक अलग खिलाड़ी और इंसान हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, अनोखी जगह पर हूं, जहां मुझे पीछे मुड़कर देखने के लिए 60 से ज्यादा मैचों का अनुभव है। कुछ चीजें हैं जिन्हें मैं बदलना चाहूंगा और थोड़ा अलग तरीके से करूंगा।
टेस्ट क्रिकेट खेलने का कोई एक तरीका नहीं है
लीड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टीम के खेलने के अंदाज पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलने की जरूरत है। छोटी-छोटी चीजें ही बड़ा बदलाव ला सकती हैं। मुझे लगता है कि यह उन अच्छी चीजों को बनाए रखने के बारे में है जो हम कुछ समय से कर रहे हैं, वो चीजें जो बेन (स्टोक्स) और बाज (मैकुलम) ने लंबे समय तक बनाई हैं। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट खेलने का कोई एक तरीका है।
उन्होंने कहा, "आपको एडजस्ट करने लायक होना होगा और सिचुएशन के हिसाब से खेलना होगा। पांच दिनों तक यह कभी एक जैसा नहीं रहता, अलग-अलग चुनौतियां होती हैं और आपको पूरे समय उतार-चढ़ाव के साथ एडजस्ट करना होता है। उन्होंने कहा, "मेरे पास एक कदम पीछे हटने, एक अलग माहौल, अलग कोच, अलग कप्तान के साथ खेलने और गेम को एक अलग नजरिए से देखने का समय था। कई मायनों में मैं किसी भी दूसरे इंग्लैंड कप्तान जितना ही तैयार महसूस करता हूं जो पहले रहा हो, और इतना अनुभव होना बहुत कीमती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25