AUS vs SA Test Series: डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए हार्पर और मैडिनसन
खबर सार :-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर और बैट्समैन निक मैडिनसन को शामिल किया गया है। इंडिया ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के चलते हार्पर को टीम में जगह मिली है।
खबर विस्तार : -
AUS vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में होने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो प्लेयरों को कवर के तौर पर शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम हार्पर और बाएं हाथ के बल्लेबाज निक मैडिनसन को शामिल किया है। इन दोनों प्लेयरों को विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस और आलराउंडर कैमरन ग्रीन के चोटिल होने के चलते बैकअप के तौर पर शामिल किया है। जोश इंग्लिस दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर के कारण सीरीज के शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंगलिस को तीन मुकाबलों की सीरीज से पहले चोट लगी थी और वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे, जबकि गकेबेरहा में होने वाले दूसरे मैच में उनके खेलने पर फैसला उनके ठीक होने की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।
हार्पर को इंडिया-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
हार्पर को पुडुचेरी में इंडिया-ए के खिलाफ हालिया सीरीज में ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम में बुलाया गया है। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 128 रनों की शतकीय पारी खेली, जिससे सीनियर टीम में उनकी जगह बनाने की दावेदारी मजबूत हुई। वहीं, मैडिनसन लगभग एक दशक बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने आखिरी बार 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेला था और उसके बाद से उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा, जिसमें टेस्टिकुलर कैंसर का इलाज भी शामिल था।
मैडिनसन के आने से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप होगी और मजबूत
मैडिनसन के शामिल होने से सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप और मजबूत होगी, साथ ही लंबे समय बाद सबसे लंबे फॉर्मेट में उनकी संभावित वापसी भी होगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की फिटनेस को लेकर भी चिंता बनी हुई है, जिनका डरबन टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान ग्रीन के पेट के निचले हिस्से में खिंचाव गया था। सीरीज के पहले मैच में उनके खेलने पर फैसला लेने से पहले अगले एक हफ्ते तक उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 9 अक्टूबर को डरबन में शुरू होगी, जबकि दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबेरहा में और तीसरा टेस्ट 27 अक्टूबर से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र का हिस्सा है यह टेस्ट सीरीज
तीन मैचों की यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र का हिस्सा है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है, जबकि मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर काबिज है। दोनों टीमें डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी, क्योंकि उनका लक्ष्य प्रतिष्ठित द ओवल में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22