IND vs SL: गाले टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, पांचवें दिन जीत के लिए सिर्फ 6 विकेट की दरकार
खबर सार :-
श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को 6 विकेट दरकार है। मैच के पांचवें दिन श्रीलंका को जीतने के लिए 288 रन चाहिए, जबकि इंडिया जीतने के लिए 6 विकेट चटकाने होंगे। इंडिया टेस्ट मैच जीतती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।
खबर विस्तार : -
IND vs SL: इंडियन टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत से 6 कदम दूर है। टीम इंडिया गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट मैच में जीत की बेहद करीब पहुंच गई है। जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी टीम इंडिया के ओवल में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने की संभावनाओं को भी बढ़ा दिया है। मैच के चौथे दिन जीत के लिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी है। अब पांचवें दिन जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को 6 विकेट की दरकार है। वहीं मेजबान श्रीलंका को टेस्ट मैच जीतने के लिए 288 रनों की जरूरत है।
भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए थे 462 रन
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 11 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पड्डिकल ने 16 बाउंड्री के साथ 167 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ध्रुव जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए। मेजबान टीम से प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि केशरा नुवानथा ने 3 विकेट निकाले। असिथा फर्नांडों को 2 विकेट हाथ लगे।
श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रनों पर ही सिमट गई
इसके बाद, श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई, जिसके साथ टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर शानदार लीड बना ली। इस पारी में सोनल दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ 146 रन जोड़कर टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। सोनल 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 100 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
193 रनों पर सिमटी भारत की दूसरी पारी
मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 178 रन की शानदार बढ़त थी। इसके बाद भारत दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गया और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला। इस पारी में टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, जबकि देवदत्त पड्डिकल ने 44 रन की पारी खेली। इनके अलावा, केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडों ने 4 विकेट निकाले। प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में लड़खड़ायी श्रीलंकाई पारी, 84 रन पर गिरे 4 विकेट
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम चौथे दिन के खेल तक 84/4 का स्कोर ही बना सकी। श्रीलंका को 13 के स्कोर पर निशान मदुष्का (6) के रूप में पहला झटका लगा। टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ा था कि पसिंदु सूरियाबंदारा (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे। टीम ने 21 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट भी खो दिया। यहां से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने लाहिरू उदारा के साथ चौथे विकेट के लिए 26 रन जोड़े और फिर सोनल दिनुशा के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन की अटूट साझेदारी की। फिलहाल धनंजय 31 रन और सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में भारत की तरफ से मानव सुथार सर्वाधिक 2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट झटका है।
ये भी पढ़ें-IND vs SL Test: ऋषभ पंत ने जड़ा छक्कों का शतक, भारत ने श्रीलंका को दिया 372 रनों का टारगेट
अन्य प्रमुख खबरें
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02