Afg vs HK : एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान का धमाकेदार आगाज, हॉन्ग कॉन्ग को 94 रन से धोया
खबर सार :-
Afghanistan vs Hong Kong Highlights: टी20 एशिया कप 2025 के पहले मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने हांगकांग को बुरी तरह हरा दिया। दोनों टीमें अबू धाबी के मैदान पर भिड़ीं। अफ़ग़ानिस्तान ने हांगकांग को 189 रनों का लक्ष्य दिया था।
खबर विस्तार : -
Afg vs HK Highlights: अफग़ानिस्तान ने टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में धमाकेदार आगाज किया है। अफग़ानिस्तान ने मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 94 रनों से हरा दिया। अफग़ानिस्तान द्वारा दिए गए 188 रनों के जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना सकी। टी20 प्रारूप के एशिया कप में रनों के लिहाज से यह उसकी तीसरी सबसे बड़ी जीत थी।
Afg vs HK: एशिया कप में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत
रनों के लिहाज से हालांकि एशिया कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाकिस्तान ने 2022 में शारजाह में हॉन्ग-कॉन्ग को 155 रनों से हराया था । इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम है, जिसने साल 2022 में दुबई के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रनों से मैच जीता था। यूएई की टीम साल 2016 में ओमान को 71 रनों से हरा चुकी है। यह टीम सूची में चौथे स्थान पर है, जबकि साल 2016 में हांगकांग को 66 रनों से हराने वाली अफगानिस्तान की टीम भी पांचवें स्थान पर है।
अफगानिस्तान ने दिया था 188 रनों का लक्ष्य
शेख जायद स्टेडियम खेले गए इस मुकाबले में अफग़ानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा मोहम्मद नबी ने 33 बनाए। विपक्षी टीम की ओर से आयुष शुक्ला और किंचित शाह ने दो-दो विकेट लिए।
Afg vs HK Asia Cup 2025: 94 रन ही बना सका हॉन्ग-कॉन्ग
188 रनों का पिछा करने उतरी हॉन्ग-कॉन्ग की खराब शुरुआत के बाद 94 रनों पर पूरी टीम सिमट गई। बाबर हयात (39) और कप्तान यासिम मुर्तजा (16) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी और गुलबदीन नैब ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ ही अफगान लड़ाकों ने एशिया कप में धमाकेदार आगाज किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02