शहजाद पूनावाला का राजनीति से मोहभंग ! जानें BJP से क्यों दिया इस्तीफा
खबर सार :-
Shehzad Poonawalla Resigns : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
खबर विस्तार : -
Shehzad Poonawalla Resigns BJP : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शहजाद ने अपने X और दूसरे सोशल मीडिया हैंडल के बायो से 'बीजेपी' शब्द हटाकर उसकी जगह 'भारतीय' लिख दिया है। हालांकि, उन्होंने खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का Lifelong Follower बताया है। उनके X प्रोफाइल बायो में हुए इस बदलाव ने राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। सूत्रों की माने तो उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल
बता दें कि 38 वर्षीय Shehzad Poonawalla भारतीय राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं। वे पहले कांग्रेस पार्टी में थे। 2017 में, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। उस समय, उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का सही मौका किसी अन्य उम्मीदवार को नहीं दिया जा रहा है और चुनाव का नतीजा पहले से ही तय है। इसके बाद, उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।
कांग्रेस से अलग होने के बाद, शहजाद पूनावाला BJP में शामिल हो गए और राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर उन्होंने कई राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। शहजाद पूनावाला ने वर्ष 2021 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी और नवंबर 2021 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था।
ये भी पढ़ेंः- राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- माफी नहीं मांगूंगा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने के लिए अमित शाह जिम्मेदार
शहजाद पूनावाला ने BJP से क्यों दिया इस्तीफा
शहजाद पूनावाला अपनी तीखी बहस करने की शैली और नरेंद्र मोदी सरकार का जोरदार बचाव करने के लिए जाने जाते हैं। हाल के सालों में, वह बीजेपी के सबसे प्रमुख टीवी पैनलिस्ट और सोशल मीडिया पर सक्रिय आवाजों में से एक रहे हैं। अब, उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, उन्होंने इस्तीफे के लिए सिर्फ निजी कारणों का जिक्र किया है और भविष्य में अपनी राजनीतिक भूमिका के बारे में अभी कोई संकेत नहीं दिया है।

क्या राजनीति से हो गया मोहभंग
अब सवाल यह उठता है कि क्या शहजाद पूनावाला राजनीति छोड़ रहे हैं, अगर हां, तो क्यों? इस्तीफे की खबर आने से एक दिन पहले, पूनावाला ने एक पुराना इंटरव्यू फिर से शेयर किया जिसमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने की संभावना पर बात की थी। उन्होंने कहा, "मैं लगभग 18-19 सालों से सक्रिय राजनीति में हूं। मैंने बहुत कम उम्र में शुरुआत की थी और अब उस मुकाम पर पहुंच गया हूं जिसे हासिल करने की मेरी चाहत थी।" पूनावाला ने बताया कि उन्होंने शुरू में 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार जीतने के बाद राजनीति छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें लगता है कि सक्रिय राजनीतिक जीवन से आगे बढ़ने का समय आ गया है।
आधिकारिक बयान का इंतजार
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के BJP छोड़ने को लेकर जोरदार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन पार्टी या पूनावाला की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए, उनके इस्तीफे के बारे में अंतिम स्थिति तभी साफ हो पाएगी जब कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
FAQ...
1- शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से क्यों दिया इस्तीफा ?
सोशल मीडिया के अनुसार शहजात पूनावाला ने व्यक्तिगत कारणों और नई जिम्मेदारियां स्वीकार करने के लिए इस्तीफा दिया। इसके अलावा, उनके पिछले बयानों के मुताबिक वे करीब 18-19 साल से सक्रिय राजनीति में थे और अब इससे अलग होना चाहते थे।
2- शहजाद पूनावाला के इस्तीफे के बाद कौन ले सकता है उनकी जगह ?
इसका निर्णय संबंधित राजनीतिक दल का नेतृत्व करेगा।
3- इस्तीफे के बाद शहजाद पूनावाला का अगला कदम क्या होगा ?
शहजाद पूनावाला किसी नई भूमिका या सामाजिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
4- शहजाद पूनावाला के इस्तीफे के पीछे का मुख्य कारण क्या है?
शहजाद पूनावाला ने व्यक्तिगत और पेशेवर कारणों का हवाला दिया।
ये भी पढ़ेंः- संसद में पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने किया दान; विपक्ष ने उठाया 'चंदा चोरी' का मुद्दा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से 8 की मौत
2026-07-31
-
नकल माफियाओं की अब खैर नहीं, लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल
2026-07-30
-
गुजरात में भारी बारिश का हाई अलर्ट: 13 जिलों में आपदा से निपटने की व्यापक तैयारी, छुट्टियां रद्द
2026-07-30
-
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम, समय से पहले तैयारी पूरी करने के आदेश
2026-07-30
-
NEET UG विरोध प्रदर्शन: दिल्ली सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी राहत, कार्रवाई पर लगाई रोक
2026-07-30
-
ग्वालियर में बनेगा देश का पहला Telecom Manufacturing Zone, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार आज एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर
2026-07-30
-
पवित्र श्रावण मास की शुरुआत, सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
2026-07-30
-
राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस: छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ आर-पार के मूड में राहुल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गृह मंत्री को हटाने की मांग
2026-07-29
-
राज्यसभा से पास हुआ Vande Mataram Bill: अब राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
2026-07-29
-
पुरानी गाड़ियों पर E20 Petrol का असर: नितिन गडकरी ने बताया क्या सचमुच इंजन बदलना होगा?
2026-07-29
-
बेदाग मनमोहन सिंह : Supreme Court's verdict on the coal scam ने मिटाया वो दाग जो राजनीति ने जानबूझकर लगाया था
2026-07-29
-
प्रधानमंत्री मोदी शुरू करेंगे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’, युवा लेंगे नशामुक्ति की शपथ
2026-07-29
-
लोकसभा से पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक 2026 पारित, चर्चा के दौरान जितेंद्र सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
2026-07-29
-
Assam Floods: देबब्रत सैकिया ने असम सरकार से की पुनर्वास परियोजना शुरू करने की अपील
2026-07-29
-
Anti Paper Leak Bill पर संसद में घमासान: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से गरमाई सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
2026-07-29