मोदी कैबिनेट की पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल की सजा से करोड़ों रुपये के जुर्माने तक का प्रावधान
खबर सार :-
Modi Cabinet Meeting Paper Leak: केंद्र सरकार NEET पेपर लीक जैसी घटनाओं को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। मोदी सरकार कैबिनेट बैठक में मौजूदा कानूनों को और सख्त करने की योजना बना रही है। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब अभिजीत दिपके की 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
खबर विस्तार : -
Modi Cabinet Meeting Paper Leak: देश में लगातार हो रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन (Protest) के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेपर लीक से जुड़े कानूनों में संशोधन करने वाले बिल को औपचारिक मंज़ूरी दी गई। सरकार अगले हफ्ते 27 जुलाई को मानसून सत्र के दौरान संसद में यह संशोधित बिल पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बिल में पेपर लीक माफिया के खिलाफ कड़े प्रावधान होंगे, जिसमें पेपर लीक से जुड़े मामलों में 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है। यह मंजूरी 'पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024' को और मजबूत करने के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मिली।
वीडियो शेयर कर PM मोदी ने छात्रों से किया वादा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार आधी रात को छात्रों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सरकार पेपर लीक के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून लाएगी। पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर 2.56 मिनट का वीडियो संदेश पोस्ट किया था। जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली बात नहीं है; इससे लाखों छात्रों और उनके माता-पिता को परेशानी होती है। इसलिए, पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और दोषियों को पकड़कर जेल भेजा गया है।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
उन्होंने कहा कि यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि छात्रों का एक एकेडमिक साल बर्बाद न हो; इसलिए, 22 लाख छात्रों की परीक्षा कम समय में कराई गई और नतीजे 19 जुलाई को घोषित किए गए। यह भी घोषणा की गई कि पेपर लीक को रोकने के लिए एक नया बिल अगले हफ़्ते संसद में पेश किया जाएगा और इसे जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने पहले ही पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ेंः- अखिलेश यादव ने साधा केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'बीमारी ROOT में, इलाज FRUIT का हो रहा है'
27 जुलाई को पेश हो सकता है बिल
कैबिनेट की मंज़ूरी के बाद, सोमवार को लोकसभा में संशोधन बिल पेश किए जाने की उम्मीद है। ऑर्गनाइज़्ड क्राइम (संगठित अपराध) के मामलों में 5 से 10 साल की जेल और कम से कम 1 करोड़ का जुर्माना हो सकता है। पेपर लीक से जुड़े मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे मामले का निपटारा करें और तीन महीने के भीतर सजा सुनाएं। विपक्ष के नेता विपक्ष ने दावा किया था कि पिछले 10 सालों में 150 बार परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं, फिर भी दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को सज़ा नहीं दी गई है।
क्या है पेपर लीक से जुड़ा कानून
'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024' पूरे देश में पहले से ही लागू है। इसे 12 फरवरी, 2024 को राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिली थी और यह 21 जून, 2024 से पूरे देश में प्रभावी है। इस मामलों में अभी 5 से 10 साल की जेल और कम से कम 1 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। हालांकि सरकार नए संशोधनों के जरिए इस कानून को और सख़्त और असरदार बनाने की तैयारी कर रही है। इस कानून के तहत अपराध गैर जमानती है और समझौता नहीं हो सकता। जांच DSP रैंक या उससे ऊपर के अफसर ही करेंगे।
पेपर लीग मामले में अभी क्या है सजा का प्रावधान
- पेपर लीक करने पर- अभी 3 से 5 साल की जेल और 10 लाख तक का जुर्माना।
- किसी गैंग या संगठित समूह की मिलीभगत होने पर- 5 से 10 साल की जेल और 1 करोड़ तक का जुर्माना लग सकता है।
- एजेंसी द्वारा दोषी पाए जाने पर- 1 करोड़ का जुर्माना, परीक्षा का पूरा खर्च वसूलना और अगले 4 साल तक परीक्षा आयोजित करने पर रोक।
- इसकी जांच DSP या उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी।
NEET-UG पेपर लीक से जुड़ा है पूरा विवाद
गौरतलब है कि यह पूरा मामला 3 मई को हुए NEET-UG पेपर लीक से जुड़ा है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस लीक के खिलाफ एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रही है। सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल की और संसद सदस्य सदन में हंगामा कर रहे हैं। फिलहाल CBI इस मामले की जांच कर रही है और महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में पूछताछ की जा रही है। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और CBI जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
FAQ...
1- संसद में कब पेश होगा पेपर लीक संशोधन बिल
केंद्र सरकार ने पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। इसे 27 जुलाई को संसद में पेश किया जाएगा।
2- पेपर लीग से जुड़े नए कानून में क्या होंगे प्रावधान
पेपर लीग करने वालों को 5 से 10 साल की सजा और 10 करोड़ों रुपये के जुर्माने का तक प्रावधान हो सकता है।
3- पीएम मोदी ने युवाओं को क्या दिलाया भरोसा
छात्रों के लिए जारी एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने पेपर लीक के लिए दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पीएम ने भरोसा दिलाया कि ऐसी घटनाओं को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ।
ये भी पढ़ेंः- Sonam Wangchuk: 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जानें PM मोदी के किस वादे पर किया यकीन
अन्य प्रमुख खबरें
-
पालघर अस्पताल में डॉक्टरों से दुर्व्यवहार, एकनाथ शिंदे का बड़ा एक्शन
2026-09-07
-
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हाई कोर्ट का MCD को जांच का निर्देश
2026-09-07
-
ग्रामीण LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, अब 25 दिन में फिर बुक होगा गैस सिलेंडर
2026-09-07
-
Delhi Building Collapse: बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार
2026-09-07
-
पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
2026-09-07
-
सागर जहरीली शराबः 30 से ज्यादा आरोपियों पर केस, 12 मौतें
2026-09-07
-
सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 11 लोगों को बचाया गया
2026-09-06
-
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे
2026-09-06
-
BRICS Summit 2026 से पहले नई दिल्ली में तैयारियां तेज
2026-09-06
-
गुजरात: एक्शन में एंटी-नारकोटिक्स विंग, 7 दिन में शुरू होगा काम
2026-09-06
-
बिहार में बाढ़ का कहर, गंगा उफान पर, कई जिलों में लाखों लोग प्रभावित
2026-09-05
-
Delhi-NCR Heavy Rain: भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल
2026-09-05
-
नंद के आनंद भयो...भजनों, शंख और घंटियों की गूंज के बीच घर-घर जन्मे कान्हा
2026-09-05
-
स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में, निशु आजाद मामला
2026-09-04
-
स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तारी मामला: कांग्रेस की मांग और दिल्ली पुलिस का पक्ष
2026-09-04