Mumbai Chawl Collapse: आफत की बारिश, मुंबई के मानखुर्द में बहुमंजिला चॉल ढहने से पांच बच्चों समेत 6 की मौत, CM ने जताया दुख
खबर सार :-
Mumbai Chawl Collapse: मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात करीब 8:30 बजे एक तीन मंजिला चॉल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। इस दुखद घटना में 6 लोगों की जान चली गई। मलबे के नीचे दो-तीन घर पूरी तरह दब गए, जिससे आशंका है कि कई और लोग अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं।
खबर विस्तार : -
Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मुंबई में 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बीच रविवार को मानखुर्द के जनता नगर इलाके में अचानक तीन मंजिला चॉल गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने राहत और बचाव दलों को मौके पर पहुंचा। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
हादसे में 6 लोगों की मौत
बता दें कि यह दुखद घटना मानखुर्द के जनता नगर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे, जब लोग अपने घरों के अंदर थे, तभी चॉल (chawl) का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। चॉल नंबर 5 के दो-तीन घर इस हादसे की चपेट में आकर पूरी तरह ढह गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को भी संभलने मौका नहीं मिला। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें पांच बच्चे और एक महिला शामिल हैं। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
राहत एवं बचाव कार्य जारी
उधर हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर मौके पर इमरजेंसी मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी चार से पांच लोगों के दबे है। फिलहाल NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और BMC की टीमें में राहत एवं बचाव कार्य जुटी हुई है। वहीं मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए गोवंडी अस्पताल का दौरा किया।
CM फडणवीस ने जताया दुख
इस हादसे पर सीएम महाराष्ट्र के सीएम ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Fadnavis) ने मुंबई के मानखुर्द इलाके में घर गिरने की घटना में छह लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं और मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की।"
हादसे के बारे में BMC ने क्या कहा
मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल के ढहने के बाद, BMC ने एक बयान जारी कर कहा कि इमारत पुरानी थी और लगातार भारी बारिश के कारण ढह गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि लगातार हो रही बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही है। दरअसल मुंबई में मानसून की बारिश इतनी ज़बरदस्त है कि इसने शहर की रफ़्तार ही रोक दी है। मुंबई में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे सड़कों पर पानी भरा हुआ। साथ घरों और दुकानों में पानी भर गया है।
ये भी पढ़ेंः- Mumbai Heavy Rain: मुंबई में मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल ट्रेनें भी प्रभावित
अन्य प्रमुख खबरें
-
पुणे में MPSC छात्रों का आंदोलन तेज, समर्थन में उतरेंगे राहुल गांधी
2026-10-04
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच
2026-10-04
-
नोमैडिक एलीफेंट-2026 का समापन भारत-मंगोलिया ने दिखाया युद्धकौशल
2026-10-04
-
AIME 2026: INS सह्याद्रि और INS कुलिश ने किया अभ्यास
2026-10-03
-
मुंबई प्रदर्शन में नाबालिगों की भागीदारी पर NHRC सख्त, भेजा नोटिस
2026-10-03
-
मप्र के हर संभाग में बनाएं फिट फैसिलिटी सेंटर, ग्वालियर-चंबल संभाग में एक भी शासकीय बालिकागृह नहीं
2026-10-03
-
Punjab सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
2026-10-02
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन
2026-10-02
-
देशभर में चला स्वच्छता अभियान, राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपनाने पर जोर
2026-10-02
-
सागर कवच अभ्यास और समुद्री कुकुंबर बरामदगी
2026-10-02
-
झारखंड के चाईबासा में खेत में मृत पाई गई हथिनी, दोनों दांत काट ले गए तस्कर
2026-10-02
-
PM मोदी ने 'फ्लाईदुबई' के 'हीरो' कैप्टन स्मित मच्छार से की बात
2026-10-02
-
राज्यों में वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
2026-10-02
-
राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
2026-10-02
-
deepotsav से पहले सज जाएगी Ayodhya, परिक्रमा मार्ग की हर चीज आकर्षक
2026-10-02