मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी 5 दिन तक बरसेंगे बादल
खबर सार :-
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, इस समय दक्षिण-पश्चिम माॅनसून सक्रिय है। इसके अलावा माॅनसून ट्रफ अभी राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है, जिस वजह से राज्यों में लगातार नमी बनी हुई है और बारिश की संभावना है।
खबर विस्तार : -
भोपाल: मध्य प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। आज, शनिवार को राज्य के 35 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि लगभग 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें रायपुर, बिलासपुर और उत्तर-मध्य क्षेत्रों के मुख्य रूप से प्रभावित होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है और मॉनसून ट्रफ भी मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है। नतीजतन, हवा में नमी का स्तर 80 से 95 प्रतिशत के बीच बना हुआ है, जिससे कई इलाकों में जोरदार बारिश के हालात बन रहे हैं।
इन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है।
चार दिनों में बारिश के आंकड़ों में सुधार
पिछले चार दिनों में लगातार बारिश से राज्य में बारिश की कमी काफी कम हुई है। जहां 20 जुलाई तक दर्ज बारिश सामान्य से 17 प्रतिशत कम थी, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर 11 प्रतिशत रह गया है। अब तक राज्य में औसतन 330.4 मिमी (लगभग 13 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक सामान्य बारिश 370.9 मिमी (लगभग 14.6 इंच) होनी चाहिए थी।
ये भी पढ़ेंः- असम-गुजरात में बाढ़ का कहर, 93 लोगों की मौत, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित
14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
राज्य में अब तक औसतन 13 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो इस मॉनसून सीजन की कुल औसत बारिश का लगभग 35 प्रतिशत है। कुल 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जिनमें देवास, भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड और मंदसौर शामिल हैं। देवास में अब तक 19.6 इंच बारिश हुई है। वहीं, राज्य के 41 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र ने 27 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली समेत कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और बस्तर डिवीजन के ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के साथ-साथ ज़ोरदार बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है और लोगों खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों से सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैला है मॉनसून ट्रफ
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मॉनसून ट्रफ अभी राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैला है। इसके अलावा, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर एक ईस्ट-वेस्ट शियर जोन गुजर रहा है। ये दोनों मौसम प्रणालियां बंगाल की खाड़ी से राज्य में लगातार नमी ला रही हैं, जिससे तेजी से बादल बन रहे हैं। नतीजतन, अगले पांच दिनों तक राज्य भर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
FAQ
मध्य प्रदेश के कितने जिलों में चेतावनी है?
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें राजधानी रायपुर समेत कई जिले शामिल हैं।
क्यों हो रही है बारिश?
दक्षिण-पश्चिम माॅनसून सक्रिय है। राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक माॅनसून ट्रफ फैला हुआ है। हवा में नमी के कारण बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः- Himachal Rain: हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच बारिश जारी, शिमला में भूस्खलन, 16 सड़कें बंद
अन्य प्रमुख खबरें
-
त्रिपुरा युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार मामला: आमिर शौकीन को 1 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-10-23
-
Maharashtra पुलिस कांस्टेबल के पद पर 282 अग्निवीर नियुक्त, फडणवीस ने की घोषणा
2026-10-23
-
Bengaluru IED blast: 100 CCTV फुटेज की जांच, NIA की एंट्री संभव
2026-10-23
-
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाएगी केंद्र सरकार
2026-10-23
-
लगातार तापमान में हो रही गिरावट, कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अंदेशा
2026-10-23
-
Prayagraj में खर्च किए जाएंगे 1,500 करोड़, बदल जाएगा drainage-system
2026-10-23
-
Congress की रैली चौपट करेगी हिंदुओं का व्यापार: संत समाज ने जताई चिंता
2026-10-23
-
त्रिपुरा के युवक से कथित दुर्व्यवहार: आमिर शौकीन गिरफ्तार
2026-10-22
-
लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान के लिए मालदीव पहुंचे भारत के तीन जहाज
2026-10-22
-
भारत-पोलैंड के बीच मजबूत होंगे रणनीतिक संबंध, डोनाल्ड टस्क ने पीएम मोदी को बताया मित्र
2026-10-22
-
भारत सैन्य क्षेत्र में एआई इस्तेमाल के लिए तैयार कर रहा सुरक्षा उपाय
2026-10-22
-
नक्सली कमांडर ने त्याग दिए हथियार, पत्नी के कहने पर किया था फैसला
2026-10-22
-
सुबह ही पहुंचने लगीं पालकियां, 347 देवी-देवताओं को किया गया आमंत्रित
2026-10-21
-
चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ की जांच करेगी SIT, 19 की हुई थी मौत
2026-10-21
-
विजयादशमी पर महिलाओं ने मां को लगाया सिंदूर, भावपूर्ण दी विदाई
2026-10-21