असम-गुजरात में बाढ़ का कहर, 93 लोगों की मौत, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित
खबर सार :-
भारत में मॉनसून आने के बाद हर साल बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इस साल असम और गुजरात में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक इसमें 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि गुजरात में कुल 31 लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी बचाव दल अपने काम में लगी हुई है, यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है।
खबर विस्तार : -
Assam Gujarat Flood: असम और गुजरात में इन बाढ़ की वजह से स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। दोनों ही राज्यों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। मिली जानकारी के अनुसार असम में अब तक बाढ़ से 62 लोगों की जानें जा चुकी हैं, जबकि 40 से 80 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं गुजरात में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विनाशकारी बाढ़ के कारण 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बता दें कि वलसाड, नवसारी, शिवसागर और चराइदेव जैसे जिले काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सेना और NDRF की टीम दिन-रात बचाव अभियान में जुटी हुई है।
बाढ़ से राज्य में लाखों लोग बेघर
भारत के उत्तर-पूर्व स्थित असम और पश्चिम स्थित गुजरात राज्यों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। आंकड़ों के अनुसार असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 62 तक पहुंच गई है, जबकि 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, जिनमें कई लोग बेघर हो चुके हैं और अन्य लापता हो चुके हैं। कुछ लोगों के पालतु जानवर भी इस बाढ़ में बह गए हैं। हालत इतनी गंभीर है कि कई लोगों तक जरुरी मदद और सेवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। वहीं गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। अब तक यहां पर 31 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य में काफी गंभीर स्थिति बताया है। हाल के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से 7 मौतें चराइदेव जिले में और 6 मौतें शिवसागर और जोरहट में 1 की मौत हो चुकी है।
56,606 हेक्टेयर से अधकि कृषि भूमि जलमग्न
असम की बात करें तो इसमें 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसमें राज्य के 12 जिले गोलाघाट, चराइदेव, कार्बी आंगलोंग,डिब्रूगढ़, होजाई, नगांव, बिस्वनाथ, जोरहाट, सोनितपुर, कामरूप महानगर और धेमाजी जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। इसमें सबसे अधिक शिवसागर जिला में बाढ़ का कहर बरपा है। यहां करीब 3.48 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। वहीं चराईदेव में 1.88 लाख लोग और जोरहट में 1.26 लाख लोग प्रभावित हैं। इस राज्य में 856 गांव हैं। करीब 37 प्रशासनिक क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इस विनाशकारी बाढ़ ने लोगों के साथ-साथ कृषि और पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार करीब 56,606 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बाढ़ में डूबी हुई है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 17,107 पशु और पोल्ट्री को बाढ़ में समाहित हो गए हैं। इसमें कुल 3.34 लाख पशुधन प्रभावित हुए हैं।
नागालैंड में बादल फटने से स्थिति भयावह
बाढ़ से बेघर हुए लोगों में करीब 3.15 लाख लोग राहत शिविरों और सहायता केंद्रों में शरण लिए हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसमें ब्रम्हापुत्र और उसकी सहायक नदियां शामिल हैं। खबर है कि नागालैंड में बादल फटने के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को करीब हजार से ज्यादा लोगों को NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं गुजरात की बात करें तो राज्य में 31 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से 15 लोगों की मौत केवल नवसारी जिले में हुई है। इसके अलावा वलसाड में 7, खेड़ा में 4, सूरत और अमरेली में 2-2 तथा आनंद में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इसमें अधिकांश मौतें डूबने के कारण हुई है। NDRF और SDRF की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Gujarat Rain: मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ गुजरात, बाढ़ की चपेट में कई जिले, हेलीकॉप्टर से हो रहा रेस्क्यू
अन्य प्रमुख खबरें
-
JPSC-JSSC की परीक्षाएं रद्द करने के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
2026-08-19
-
असम में अब कोचिंग सेंटरों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
2026-08-19
-
गुजरातः रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद परिवार बीमार, बच्ची की मौत
2026-08-19
-
JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में होगा सुधार, सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले
2026-08-19
-
वाराणसीः भारी बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, छत पर हो रही गंगा आरती
2026-08-18
-
इसौली के धम्मौर पहुंची कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश का किया प्रसार
2026-08-18
-
लखनऊ के पारा इलाके में दारोगा पर जानलेवा हमला, 6 गिरफ्तार
2026-08-18
-
वाराणसी में झमाझम बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, गलियों में भरा पानी
2026-08-18
-
लाल किले में जमशेदपुर की डिमना झील के नाम पर बनी दर्शक दीर्घा
2026-08-18
-
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
2026-08-18
-
झांसीः धूमधाम से मना हरियाली तीज, महिलाओं ने पेश की प्रस्तुतियां
2026-08-18
-
झांसी में चेन स्नैचिंग का 10 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
2026-08-18
-
तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 की मौत, मुख्य मालिक की तलाश तेज
2026-08-18
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलाः चंपत राय-अनिल मिश्रा बेदाग, मिली क्लीन चिट
2026-08-18
-
तमिलनाडु में कमजोर मानसून और अधिक तापमान से बढ़ी पानी की चिंता
2026-08-18