Gujarat Rain: मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ गुजरात, बाढ़ की चपेट में कई जिले, हेलीकॉप्टर से हो रहा रेस्क्यू
खबर सार :-
Gujarat heavy Rain: भारी बारिश के बाद वलसाड में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश की वजह से नवसारी और सूरत में सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। IMD की चेतावनी के बाद 24 जुलाई को लगभग पूरे राज्य में स्कूल बंद हैं।
खबर विस्तार : -
Gujarat Haevy Rain: गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण दक्षिण, उत्तर और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई नदियां उफान पर। राज्य में भारी बारिश के बाद बिगड़ते हालात को लेकर सरकार हाई अलर्ट मोड में है। सीएम भूपेंद्र पटेल खुद हालातों पर नजर रखे हुए। गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद वलसाड में जगह-जगह भारी जलभराव हो गया। एक बड़े अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में खड़ी कारें पानी में समा गईं, जबकि लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद लेनी पड़ रही है।
रेस्क्यू में जुटी NDRF-SDRF की टीमें
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार देर रात स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) का दौरा किया। उन्होंने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने और रात में होने वाली बारिश को देखते हुए स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF) की चार टीमें दक्षिण गुजरात पहुंच चुकी हैं; इनमें से दो को वलसाड और एक को नवसारी में तैनात किया गया है, जबकि एक टीम को सूरत में स्टैंडबाय पर रखा गया है। गुरुवार को दक्षिण गुजरात में 352 लोगों को बचाया गया और नवसारी व वलसाड में 22,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। हालात को देखते हुए NDRF, SDRF, फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में तेजी से जुटे हुए हैं।
नवसारी जिले के गणदेवी तालुका के मेघर गांव में भारी बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से 33 नागरिक फंसे हुए थे। विषम परिस्थितियों के बीच उनकी सुरक्षा और सकुशल निकासी सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी।
— C R Paatil (@CRPaatil) July 24, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/IK53HZZfOC
वलसाड से सबसे ज्यादा तबाही
गुजरात में बारिश की वजह से वलसाड जिले में सबसे ज़्यादा तबाही हुई है। भारी बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा दक्षिण गुजरात के उमरगाम तालुका में बादल फटने जैसी भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है, जिससे भिलाड गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ का पानी पूरे इलाके में फैल गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वलसाड में बाढ़ के पानी में फंसी एक बस से 35 यात्रियों को बचाया गया। अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
उधर अहमदाबाद में एक अर्टिगा कार बारिश और अंधेरे के कारण एक तीखे मोड़ पर पलट गई और पानी के बहाव में बह गई। कार में छह लोग सवार थे; चार लोगों की मौत कीचड़ में फंसने से हो गई, जबकि दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया। अहमदाबाद और वलसाड के अलावा नवसारी, सूरत, तापी, डांग, खेड़ा और अहमदाबाद सहित कई जिलों में सड़कें, घर और वाहन पानी में डूब गए हैं।
Widespread rainfall caused heavy flooding in Valsad Gujarat. pic.twitter.com/OWNpW6MDD9
— ????????????????????jaggirmRanbir???????????????????? (@jaggirm) July 23, 2026
गुजरात के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
लगातार बारिश के कारण दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। वलसाड जिले के उमरगाम तालुका में 36 घंटों के भीतर 1,200 मिमी बारिश दर्ज की गई जो हाल के वर्षों में एक असाधारण मात्रा है। चिखली (नवसारी) में 800 मिमी और खेरगाम में 650 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण गुजरात में अब तक सामान्य औसत से 62 प्रतिशत से ज़्यादा बारिश हो चुकी है।
इन जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वलसाड, डांग, नर्मदा, नवसारी, भरूच, सूरत, वडोदरा, छोटा उदेपुर, पंचमहल और दाहोद ज़िलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। वहीं गांधीनगर, अहमदाबाद,आनंद, खेड़ा और साबरकांठा में ऑरेंज अलर्ट लागू है।
खतरे के निशान के करीब अंबिका नदी
इस बीच, सूरत में अंबिका नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर, एना (पलसाना) और खरेल (नवसारी) के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह यात्रा न करें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें।
ये भी पढ़ेंः- हिमाचल में माॅनसून सक्रिय, नदियां-नाले उफान पर, 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
पालघर अस्पताल में डॉक्टरों से दुर्व्यवहार, एकनाथ शिंदे का बड़ा एक्शन
2026-09-07
-
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हाई कोर्ट का MCD को जांच का निर्देश
2026-09-07
-
ग्रामीण LPG ग्राहकों को बड़ी राहत, अब 25 दिन में फिर बुक होगा गैस सिलेंडर
2026-09-07
-
Delhi Building Collapse: बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार
2026-09-07
-
पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
2026-09-07
-
सागर जहरीली शराबः 30 से ज्यादा आरोपियों पर केस, 12 मौतें
2026-09-07
-
सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 11 लोगों को बचाया गया
2026-09-06
-
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे
2026-09-06
-
BRICS Summit 2026 से पहले नई दिल्ली में तैयारियां तेज
2026-09-06
-
गुजरात: एक्शन में एंटी-नारकोटिक्स विंग, 7 दिन में शुरू होगा काम
2026-09-06
-
बिहार में बाढ़ का कहर, गंगा उफान पर, कई जिलों में लाखों लोग प्रभावित
2026-09-05
-
Delhi-NCR Heavy Rain: भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल
2026-09-05
-
नंद के आनंद भयो...भजनों, शंख और घंटियों की गूंज के बीच घर-घर जन्मे कान्हा
2026-09-05
-
स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में, निशु आजाद मामला
2026-09-04
-
स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तारी मामला: कांग्रेस की मांग और दिल्ली पुलिस का पक्ष
2026-09-04