El Nino: इस साल मानसून पर रहेगा अल नीनो का साया, जानें इस साल कितनी होगी बारिश
खबर सार :-
El Nino: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा दावा किया है। विभाग ने जानकारी दी कि इस साल सामान्य से कम बारिश की संभावना है। वहीं, ‘अल नीनो’ का असर भी सक्रिय हो गया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि इस साल देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, मॉनसून अब तक प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है, लेकिन इसके बाद देश के अन्य इलाकों में इसकी रफ्तार धीमी रहने की उम्मीद है।
मीडिया से बात करते हुए, IMD के वैज्ञानिक प्रदीप शर्मा ने कहा कि 'अल नीनो' (El Niño) का असर अब सक्रिय हो गया है और मॉनसून के पूरे मौसम के दौरान इसके बने रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए लंबी अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल देश में 'लॉन्ग पीरियड एवरेज' (LPA) का लगभग 98 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जो सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में आता है।"
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR में बारिश
IMD के एक अन्य वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से पिछले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी-तूफान जैसी गतिविधियां देखी गई हैं। उन्होंने कहा, "इसके लिए पहले 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया था। फिलहाल, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। इसके असर से शनिवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR और हिमालयी इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।"
दिल्ली-NCR में 'येलो अलर्ट' जारी
उन्होंने बताया कि शनिवार के लिए दिल्ली-NCR में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' लागू है। नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली-NCR के लिए 'येलो अलर्ट' हल्की बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना को देखते हुए जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हाल के दिनों में उत्तर भारत में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।
4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन यह सामान्य स्तर या उससे नीचे ही रहेगा। IMD के अनुसार, मॉनसून ने प्रायद्वीपीय भारत के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लिया है और महाराष्ट्र तक पहुंच गया है, लेकिन फिलहाल इसके आगे बढ़ने की रफ़्तार धीमी हो गई है। विभाग ने बताया कि मॉनसून पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। अगले दो-तीन दिनों में इसके बिहार, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के और इलाकों में फैलने की संभावना है, हालांकि इसके बाद इसकी रफ़्तार धीमी हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः-Delhi-NCR Weather: तेज बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05