Delhi-NCR Weather: तेज बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल
खबर सार :-
Delhi-NCR Weather: दिल्ली समेत एनसीआर में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही लगातार बारिश, तेज हवाओं और हवा में नमी बढ़ने के कारण प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि NCR के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता अभी सामान्य से कहीं बेहतर है और लोगों को पहाड़ी इलाकों जैसी साफ हवा मिल रही है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: दिल्ली समेत नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में मौसम लगातार बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 13 जून के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और NCR (दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में तेज़ हवाओं, आंधी-तूफ़ान और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
IMD के अनुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों तक मौसम काफी सुहावना रहेगा, जिससे भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी। स्थानीय अनुमान के अनुसार, 13 जून को अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने की संभावना है। दिन और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफ़ान और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
कल आंधी-तूफान की संभावना
इसके बाद, 14 जून को अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है। MD ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। 15 जून को तापमान 39°C से 25°C के बीच रहने की उम्मीद है; आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है।
16 से 18 जून तक 40 डिग्री रहेगा तापमान
वहीं, 16 जून को अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने का अनुमान है, साथ ही बादल छाए रहने के बीच कहीं-कहीं आंधी-तूफान की संभावना है। इसी तरह, 17 और 18 जून को अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की उम्मीद है। दोनों दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और अब तक कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम में इस बदलाव का हवा की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है।
हवा की गुणवत्ता काफी बेहतर
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली और नोएडा के ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'ग्रीन' और 'संतोषजनक' (Satisfactory) कैटेगरी में दर्ज किया गया है। दिल्ली के मुख्य स्टेशनों पर AQI का स्तर अलीपुर 61, आनंद विहार 100, अशोक विहार 80, बवाना 92, बुराड़ी क्रॉसिंग 78, कैंटोनमेंट एरिया 71, चांदनी चौक 85, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 67, CRRI मथुरा रोड 71 और डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज 54 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा के सभी चार एक्टिव मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी हवा की गुणवत्ता काफी बेहतर रही।
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का यह हाल अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में NCR के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ेंः- Weather Update: उत्तर-प्रदेश और बिहार में काल बनकर आई आंधी, वज्रपात से अब तक 16 लोगों की मौत, 10 घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन
2026-10-08
-
वायुसेना ने मनाया 94वां दिवस, भव्य परेड कर लिया देश सेवा का संकल्प
2026-10-08
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06